Cencus Waraseoni शिक्षक नरेंद्र कुमार डोहरे को SDM ने किया सम्मानित

Cencus Waraseoni शिक्षक नरेंद्र कुमार डोहरे को SDM ने किया सम्मानित

Cencus Waraseoni वारासिवनी नगर व क्षेत्र में राष्ट्रीय जनगणना का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। इस कार्य में लगे हुए कर्मचारियों द्वारा तत्परता के साथ अपने कार्य को संपादित किया जा रहा है। यहीं नहीं जो कर्मचारी समय सीमा के भीतर अपने कार्यो को पूर्ण कर रहा है, उसे अधिकारियों द्वारा सम्मानित भी किया जा रहा है।

इसी कड़ी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कायदी के विज्ञान सहायक शिक्षक नरेन्द्र कुमार डोहरे को एसडीएम कार्तिकेय जायसवाल द्वारा सम्मानित किया गया। श्री डोहरे ने राष्ट्रीय जनगणना कार्य के तहत एच एल बी 0076 कायदी में 176 मकानों की जनगणना की गई, जिनमें 198 परिवार निवासी करते है। इन सबकी 100 प्रतिशत गणना मात्र 6 दिनों में श्री डोहरे द्वारा पूर्ण कर ली गई।

उनके इस कार्य से प्रभावित होकर एसडीएम कार्तिकेय जायसवाल ने अपने कार्यालय में तहसीलदार वंदना कुसराम, नायब तहसीलदार सुरेश उपाध्याय की उपस्थिति में 100 प्रतिशत जनगणना कार्य पूर्ण करने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस जनगणना कार्य में श्री डोहरे का सहयोग सुपरवाईजर ओंमकार भलावी, आपरेटर राकेश देशमुख, अश्विनी रहांगडाले सहित अन्य कर्मचारियों का सराहनीय सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *