RDVV में एनएसयूआई ने फिर काटा हंगामा, कुलपति कार्यालय का किया घेराव

RDVV में एनएसयूआई ने फिर काटा हंगामा, कुलपति कार्यालय का किया घेराव

RDVV (रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय) में NSUI प्रभारी अचल नाथ के नेतृत्व में छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए कुलपति कार्यालय का घेराव किया और विश्वविद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना था कि बी.पी.एड विभाग में कुछ अतिथि शिक्षक बिना उत्तर पुस्तिकाओं की सही जांच किए मनमाने तरीके से अंक दे रहे हैं, जिसका वीडियो प्रमाण भी उनके पास मौजूद है।

NSUI ने इसे छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताते हुए दोषी शिक्षकों पर 24 घंटे के भीतर कार्रवाई और उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन की मांग की। वहीं सत्र 2024-26 की छात्रवृत्ति पंजीयन प्रक्रिया शुरू नहीं होने से नाराज छात्रों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। अचल नाथ ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो विश्वविद्यालय परिसर में उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *