Short Circuit: गर्राटोला गांव में आग की भेंट चढ़ा किसान का घर

Short Circuit: गर्राटोला गांव में आग की भेंट चढ़ा किसान का घर

Short Circuit वारासिवनी अंतर्गत रामपायली थाने के गर्राटोला गांव में उस समय हडक़ंप मच गया, जब किसान प्रहलाद बिसेन के घर में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग भडक़ उठी। सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच लगी आग ने कुछ ही पलों में विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। धुएं और आग की लपटों से इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया।

परिजनों ने तुरंत वारासिवनी दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने ग्रामीणों के साथ मोर्चा संभालते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों की फुर्ती और सूझबूझ से आग आसपास के मकानों तक नहीं पहुंच सकी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

बताया जा रहा है कि घर के बिजली मीटर में हुए शॉर्ट सर्किट से यह आग लगी। आग इतनी भीषण थी कि घर में रखा सामान, अनाज और जरूरी वस्तुएं जलकर राख हो गईं। किसान को करीब 3 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इस दौरान दमकलकर्मी सूरज करकाडे, उमेश चौरे, संतोष बिसेन और उमेश भंवरे ने बहादुरी दिखाते हुए आग पर नियंत्रण पाया और बड़ी दुर्घटना टाल दी।

 

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *