Lawrance गैंग का गुर्गा का Gurugram Encounter में ढेर, एक घायल

Lawrance गैंग का गुर्गा का Gurugram Encounter में ढेर, एक घायल

Lawrence, Gururam, Crime गुरुग्राम पुलिस और गैंगस्टर दीपक नांदल के शूटरों के बीच हुई जबरदस्त मुठभेड़ में एक शूटर मारा गया, जबकि दूसरा घायल हुआ है। यह मुठभेड़ गुरुग्राम के बंधवाड़ी गांव के पास हुई। पुलिस ने घायल शूटर जसपाल को व घायल कांस्टेबल नवीन को उपचार के लिए गुरुग्राम के निजी हॉस्पिटल में दाखिल करवाया है। जहाँ दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

सौरभ यादव के घर पर की थी फायरिंग

गुरुग्राम 2 मई को गांव कन्हई में मशहूर हरियाणवी सिंगर राहुल फाजिलपुरिया के इवेंट मैनेजर सौरभ यादव के घर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग की गई थी। इस हमले में सौरभ का एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया था। पुलिस जांच में सामने आया था कि यह हमला गैंगस्टर दीपक नांदल के इशारे पर रंगदारी वसूलने या दहशत फैलाने के लिए किया गया था। गुरुग्राम पुलिस ने दो दिन पहले ही दोनों शूटरों, गुरशेर और जशपाल, को पंजाब से गिरफ्तार किया था।

हथियारों की निशानदेही के दौरान पुलिस पर झोंका फायर

सोमवार सुबह पुलिस की क्राइम यूनिट इन्हें वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद करने के लिए बंधवाड़ी के जंगलों में ले गई थी। गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता सन्दीप ने बताया कि जहां शूटरों ने हथियार छुपाए थे, वहां पहुंचते ही उन्होंने अचानक पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। शूटरों ने छिपे हुए हथियारों को निकालकर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और भागने की कोशिश की। पुलिस ने आत्मरक्षा में क्रॉस फायरिंग की, जिसमें दोनों शूटरों को गोलियां लगीं। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने गुरशेर को मृत घोषित कर दिया, जबकि जशपाल का इलाज चल रहा है। इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हुआ है।

लॉरेंस गैंग के लिए काम करते शूटर

पकड़े गए शूटरों का संबंध दीपक नांदल से बताया जा रहा है, जो विदेश में बैठे गैंगस्टरों और लॉरेंस बिश्नोई सिंडिकेट के लिए काम करता है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इनके पास हथियार कहाँ से आए थे और इनके नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है ।गुरुग्राम पुलिस ने साफ कर दिया है कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई कानून के दायरे में रहकर की है। शहर की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *