AAP Minister संजीव अरोड़ा को कोर्ट ने 7 दिन के लिए ईडी की हिरासत में भेजा

AAP Minister संजीव अरोड़ा को कोर्ट ने  7 दिन के लिए ईडी की हिरासत में भेजा

AAP Minister प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और दिग्गज कारोबारी संजीव अरोड़ा को देर रात गुरुग्राम की विशेष अदालत में पेश किया। अदालत ने अरोड़ा को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दियाहै। अरोड़ा की पेशी के दौरान अदालत परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।

संजीव अरोड़ा की मुश्किलें साल 2018 के एक पुराने मामले से जुड़ी हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार अप्रैल 2018 में गुरुग्राम के एक थाने में संजीव अरोड़ा के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य धाराओं के तहत मुकद्दमा दर्ज किया गया था। इसी FIR के आधार पर प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की थी। जांच एजेंसी का आरोप है कि इस मामले में वित्तीय अनियमितताएं और धन का अवैध लेन-देन हुआ है।

आज की पेशी के दौरान ED की टीम ने अदालत से संजीव अरोड़ा की रिमांड की मांग की है ताकि उनसे इस मामले की गहराई से पूछताछ की जा सके। वहीं, बचाव पक्ष के वकीलों ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए रिमांड का विरोध किया है।संजीव अरोड़ा को हाल ही में ED ने लंबी पूछताछ के बाद हिरासत में लिया था। मामला गुरुग्राम स्थित एक रियल एस्टेट प्रोजेक्ट से जुड़े विवाद से संबंधित बताया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन ने अदालत परिसर में किसी भी विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *