सोनम वांगचुक लद्दाख को पूर्ण राज्य बनाने के लिए आवाज़ उठा रहे हैं, केंद्र की भाजपा सरकार उनकी आवाज दबा नहीं सकती- Manish Sisodia

सोनम वांगचुक लद्दाख को पूर्ण राज्य बनाने के लिए आवाज़ उठा रहे हैं, केंद्र की भाजपा सरकार उनकी आवाज दबा नहीं सकती- Manish Sisodia

आम आदमी पार्टी ने लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर कुछ लोगों के साथ दिल्ली आ रहे प्रख्यात समाजसेवी सोनम वानचुंग को हिरासत में लेने पर कड़ी आपत्ति जताई है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि दिल्ली में आने से कभी किसानों को रोकते हैं, तो कभी लद्दाख के लोगों को रोकते हैं। क्या दिल्ली किसी एक शख्स की बपौती है? दिल्ली तो देश की राजधानी है और दिल्ली में आने का सब को अधिकार है। यह सरासर ग़लत है। आखिर निहत्थे शांतिपूर्ण लोगों से इन्हें क्या डर लग रहा है?

सोनम वानचुंग की गिरफ्तारी पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने दिल्ली के बॉर्डर पर गिरफ्तार कर लिया है। सोनम वानचुंग लद्दाख में रहते हैं। उन्होंने पूरे देश का खूब मान-सम्मान बढ़ाया है। उनके इनोवेशन और एजुकेशन के आइडियाज, पर्यावरण के क्षेत्र में उनके किए गए काम से पूरा देश और दुनिया लाभांवित हो रहा है। सोनम वानचुंग अपने साथ समाजसेवी, आर्मी से सेवानिवृत्त कर्मचारी समेत कुछ प्रख्यात लोगों को लेकर मंगलवार को दिल्ली बॉर्डर पर पहुंचे थे।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि सोनम वानचुंग का इरादा था कि वह दो अक्टूबर महात्मा गांधी की समाधि पर बैठ कर लद्दाख की स्थिति पर चर्चा करें। केंद्र की भाजपा सरकार ने लद्दाख के अधिकार छीन लिया है। कुछ साल पहले तक लद्दाख पूर्ण राज्य होता था। लेकिन भाजपा ने लद्दाख को केंद्र शासित राज्य बना दिया है। सोनम वानचुंग समेत लद्दाख के बहुत सारे लोग पूर्ण राज्य की मांग को लेकर दिल्ली आ रहे थे। उनका कहना है कि भारत में लोकतंत्र है और संविधान में लोगों को अपनी सरकार चुनने का अधिकार है। हमें भी अपनी राज्य सरकार चुनने का अधिकार दिया जाए। लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा वापस किया जाए। केंद्र सरकार ने सोनम वानचुंग को दिल्ली में आने से रोकने के लिए बॉर्डर पर अपनी पूरी फोर्स लगा दी और दिल्ली में प्रवेश करने से पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया और थाने में रखा गया है।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार यह क्या कर रही है। दिल्ली तो सबकी है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक हर भारतवासी का दिल्ली आने का अधिकार है। इससे पहले, केंद्र सरकार ने पंजाब के किसानों को रोक लिया और आज लद्दाख के लोगों को रोक लिया। क्या पंजाब और लद्दाख के लोगों की दिल्ली नहीं है। केंद्र सरकार किसी को भी दिल्ली में घुसने से रोक लेती है। क्योंकि वो पूर्ण राज्य का दर्जा मांग रहे हैं। भाजपा ने सोनम वानचुंग को इसलिए गिरफ्तार किया है, क्योंकि आज वह जो आवाज उठा रहे हैं, वो सिर्फ लद्दाख की आवाज नहीं है, बल्कि पूरे देश की है। भाजपा देश के सभी राज्यों को केंद्र शासित राज्य बनाना चाहती है और सोनम वानचुंग इसके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। वह लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की आवाज उठाते हुए लद्ाखियों को साथ लेकर वहां से पैदल चलते हुए दिल्ली बॉर्डर पर पहुंचे थे। वानचुंग ने पूरे देश का मान बढ़ाया है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। क्या केंद्र की भाजपा सरकार सोनम वानचुंग को आतंकवादी मानती है या अपराधी मानती है। वह एक आवाज ही लेकर तो दिल्ली आ रहे थे, उनको आने दिया जाता।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा ने फार्मूला बनाया है कि हर एक राज्य को टेक ओवर करके धीरे-धीरे केंद्र शासित राज्य बनाया जाए। आज सोनम वानचुंग लद्दाख की आवाज को लेकर दिल्ली आ रहे हैं और केंद्र सरकार ने उनको गिरफ्तार कर लिया। लेकिन सोनम वानचुंग की आवाज को केंद्र सरकार दबा नहीं सकती है। सोनम वानचुंग के साथ पूरा देश खड़ा है। आम आदमी पार्टी और पूरी दिल्ली उनके साथ खड़ी है। हमें सोनम वानचुंग पर गर्व है। हमें शर्म आती है कि केंद्र में एक ऐसी सरकार बैठी है जो देश के किसी नागरिक को दिल्ली में आने से रोकती है। पहले पंजाब के लोगों को रोका, अब लद्दाख के लोगों को रोक रही है। कल धीरे-धीरे पूरे देश के सभी राज्यों को केंद्र शासित राज्य बना देंगे और उन राज्यों से कोई भी दिल्ली आएगा तो इसी तरह से उसे भी रोकेंगे।

Rajeev Sharma Avatar

Rajeev Sharma

Chief Editor & CEO PhD, LLB

more then 30 yrs experience of Print and Electronic media. Hold the key positions in various popular media organizations as Bureau chief, Special Correspondent-investigative stories, News Editor.

Areas of Expertise: Reporting and Analysis on Contemporary, Political, Social, and Geopolitical Issues
Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *