अब क्या करेगा कंगाल Pakistan, शी जिनपिंग ने वापस मांगे पैसे

अब क्या करेगा कंगाल Pakistan, शी जिनपिंग ने वापस मांगे पैसे

इस्‍लामाबाद: कंगाल पाकिस्‍तान पर चीन की शी जिनपिंग सरकार भड़क गई है और चीनी बिजली कंपनियों का 550 अरब पाकिस्तानी रुपये का बकाया मांग लिया है। चीन की कंपनियां लंबे समय से यह पैसा मांग रही हैं लेकिन शहबाज सरकार उसे देने का नाम नहीं ले रही है। चीन के स्‍वतंत्र बिजली उत्‍पादकों का 550 अरब रुपये बकाया है और इसको चुकाने के लिए शहबाज सरकार कोई सिड्यूल नहीं दे पा रही है। पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अब जून के पहले सप्‍ताह में चीन जा रहे हैं और माना जा रहा है कि यह मुद्दा प्रमुखता से उठ सकता है। वहीं चीन ने जोर देकर कहा है कि शहबाज शरीफ की इस यात्रा से पहले सभी लंबित मुद्दों का समाधान कर लिया जाए।

पाकिस्‍तान पर चीन का 67 अरब डॉलर कर्ज

पाकिस्‍तान के एक अधिकारी ने कहा कि चीनी व‍ित्‍तीय संस्‍थान चाहते हैं कि एक कफर्ट जोन बनाया जाए ताकि जटिल प्रॉजेक्‍ट पर और ज्‍यादा सहयोग किया जा सके। चीनी संस्‍थान चाहते हैं कि व‍िश्‍वास बहाली के उपाय तत्‍काल उठाने की जरूरत है। चीन का पैसा नहीं चुकाने की वजह से कई बड़े प्रॉजेक्‍ट प्रभावित हुए हैं। साथ ही निवेश भी प्रभावित हुआ है। बता दें कि एडडेटा की रिर्पोट के मुताबिक साल 2000 से 2021 के बीच में पाकिस्‍तान पर चीन का करीब 67 अरब डॉलर का कर्ज है।

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *