UNSC में भारत को मिले स्थायी सदस्यता : व्लादिमीर पुतिन

UNSC में भारत को मिले स्थायी सदस्यता : व्लादिमीर पुतिन

UNSC: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को स्थायी सदस्यता मिले।

इसका समर्थन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने किया है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया है कि पश्चिमी देश भारत के साथ रूस के रिश्तों में दरार पैदा करना चाहते हैं।

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार हो रहा मजबूत

इस संबंध में काला सागर के पास सोची में दिए अपने भाषण में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में दावेदारी का खुलकर समर्थन किया है। रूस के राष्ट्रपति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत हर दिन लगातार मजबूत हो रहा है और उसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता दी जानी चाहिए।

UNSC में भारत स्थायी सदस्यता का हकदार

केवल इतना ही नहीं राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि भारत जैसे देश संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता के हकदार हैं। पुतिन ने यह भी कहा कि वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की जरूरत है। भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका निश्चित रूप से ज्यादा प्रतिनिधित्व के हकदार हैं।

भारत को रूस से दूर करने का प्रयास बेकार

पुतिन ने कहा कि पश्चिमी देश भारत के साथ रूस के रिश्ते में दरार पैदा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम देश हर उस देश के साथ दुश्मनी पैदा करना चाहते हैं जो उनके एकाधिकार से सहमत नहीं है। हर कोई खतरे में है, यहां तक कि भारत भी, लेकिन भारतीय नेतृत्व अपने देश के हितों के लिहाज से स्वतंत्र होकर काम कर रहा है। भारत को रूस से दूर करने का प्रयास बेकार है।

पीएम मोदी की जमकर की प्रशंसा

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भी जमकर प्रशंसा की। पीएम मोदी को बुद्धिमान व्यक्ति बताते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विकास में काफी अच्छी प्रगति कर रहा है। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने हाल ही में हुए G20 सम्मेलन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सफलता करार दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हुई बैठक सफल रही क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक में लिए गए फैसलों का राजनीतिकरण नहीं होने दिया।

Rajeev Sharma Avatar

Rajeev Sharma

Chief Editor & CEO PhD, LLB
Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *