SRH vs DC: आईपीएल क्रिकेट में कल सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 67 रनों से हरा दिया।
267 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए डेल्ही कैपिटल्स की टीम 19 ओवर और एक गेंद में 199 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। दिल्ली कैपिटल्स के लिए जैक फ्रेजर मैकगर्क ने 18 गेंद में 65 रन बनाए।
इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में 266 रन बनाए। ट्रेविस हेड ने 89 और अभिषेक शर्मा ने 46 रन बनाए। ट्रेविस हेड को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
प्रतियोगिता में आज कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से कोलकाता में होगा। यह मैच दोपहर साढ़े तीन बजे से खेला जाएगा। आज एक अन्य मुकाबला चंडीगढ में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच शाम 7.30 बजे से होगा।
more then 30 yrs experience of Print and Electronic media. Hold the key positions in various popular media organizations as Bureau chief, Special Correspondent-investigative stories, News Editor.
Areas of Expertise:
Reporting and Analysis on Contemporary, Political, Social, and Geopolitical Issues