Asian Games 2023: हांगचोओ एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी

Asian Games 2023: हांगचोओ एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी

Asian Games 2023: चीन में हांगचोओ एशियाई खेलों के 12वें दिन आज भारत ने तीन स्‍वर्ण पदक जीते। तीरंदाजी में कम्पाउंड पुरुष टीम स्पर्धा में भारत को स्वर्ण पदक मिला है।

फाइनल में ओजस देवतले, अभिषेक वर्मा और जावकर प्रथमेश समाधान की टीम ने दक्षिण कोरिया को 230 के मुकाबले 235 अंक से हराया है। आज भारत का यह तीसरा स्वर्ण पदक है।

उधर, महिला कंपाउंड स्पर्धा में ज्योति सुरेखा, परनीत और अदिति की तिकड़ी ने चीनी ताइपे को हराकर स्‍वर्ण पदक जीता।

स्‍क्‍वॉश मिक्स्ड डबल्स फाइनल में दीपिका पल्लीकल और हरिन्दर पाल सिंह संधू की जोड़ी ने मलेशिया की आइफा आजमान और मोहम्मद की जोड़ी को हराकर भारत को स्‍वर्ण पदक दिलाया।

बैडमिंटन में एच एस प्रणॉय ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। प्रणॉय ने यह मैच 21-16, 21-23, 22-20 से जीता।

कुश्‍ती में अंतिम पंघाल, मानसी, पूजा और नवीन कांस्‍य पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे।

हॉकी में भारतीय महिला टीम को चीन से हार का सामना करना पड़ा। भारत अब कांस्‍य पदक का मुकाबला खेलेगा।

भारत 21 स्वर्ण, 31 रजत और 32 कांस्य सहित कुल 84 पदक जीतकर चौथे स्थान पर है।

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *