Prayagraj ‘स्वयं से पहले सेवा’ भारतीय सेना की परंपरा- राजनाथ सिंह

Prayagraj ‘स्वयं से पहले सेवा’ भारतीय सेना की परंपरा- राजनाथ सिंह

Prayagraj के अरेल में भारतीय सेना के उत्तरी कमांड एवं केंद्रीय कमांड द्वारा ‘सांस्कृतिक शौर्य संगम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सैनिकों के समर्पण और राष्ट्रभक्ति की सराहना करते हुए कहा कि ‘राष्ट्र प्रथम’ और ‘स्वयं से पहले सेवा’ का उनका आदर्श भारत की सैन्य परंपराओं की आधारशिला रहा है, जो प्राचीन काल से लेकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसे समकालीन अभियानों तक निरंतर परिलक्षित होता है।

उन्होंने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों का शौर्य केवल युद्धभूमि तक सीमित नहीं है, बल्कि वे देश-विदेश में प्राकृतिक आपदाओं तथा अन्य संकटों के दौरान सबसे पहले राहत एवं बचाव कार्यों के लिए पहुंचते हैं और मानवीय सहायता प्रदान करते हैं। रक्षा मंत्री ने कहा, “हमारे सैनिक देशवासियों की सुरक्षा के लिए हथियार उठाते हैं और संकट की घड़ी में जरूरतमंदों तक भोजन, दवाइयां एवं अन्य आवश्यक सहायता पहुंचाते हैं। यही हमारे रक्षा बलों की सबसे विशिष्ट पहचान और सबसे बड़ी विशेषता है। उन्होंने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों के अद्वितीय शौर्य, पराक्रम और अदम्य साहस ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को भारत के सैन्य इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में स्थापित किया है।

भारतीय सेना द्वारा आयोजित “सांस्कृतिक शौर्य संगम” कार्यक्रम में सेना की सांस्कृतिक विरासत और वीरतापूर्ण परंपराओं का प्रदर्शन किया गया, जिसमें सैन्य बैंड और प्रसिद्ध कलाकारों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय सेना की संस्कृति और वीरता (शौर्य) के मिश्रण को प्रदर्शित करना था।


इसके अतिरिक्त मीडिया क्लब प्रयागराज के हर्ष नारायण शर्मा सभागार में एक गोष्ठी एवं संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और नए युग की मीडिया पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली से आए वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट जगदीश यादव शामिल हुए। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार शरद मालवीय ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।कार्यक्रम की अध्यक्षता मीडिया क्लब प्रयागराज के अध्यक्ष अनुपम शुक्ला एवं संचालन सचिव अजीत सिंह द्वारा किया गया।

Prayagraj, मीडिया क्लब में गोष्ठी 'संवाद'
Prayagraj, मीडिया क्लब में गोष्ठी ‘संवाद’

इस अवसर पर जगदीश यादव ने पत्रकारिता के बदलते स्वरूप पर विस्तार से विचार व्यक्त किए।उन्होंने कहा कि आज की पत्रकारिता केवल प्रिंट मीडिया तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि यह बहुआयामी स्वरूप ले चुकी है, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया के समान डिजिटल मीडिया भी पत्रकारिता में समान्य रूप से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार शरद मालवीय ने भी पत्रकारिता के बदलते आयामों पर अपने विचार रखे और मीडिया की भूमिका को और अधिक जिम्मेदार एवं सशक्त बनाने पर बल दिया। कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए और मीडिया के नए युग, उसकी चुनौतियों एवं अवसरों पर सार्थक चर्चा की।

कार्यक्रम में संजय बनौधा, अरविंद मालवीय, कमल किशोर, सलमान अहमद, प्रशांत शर्मा, अनवर खान, टी के पांडे, शिवजी मालवीय, अनुराग दुबे, अभिषेक गुप्ता, बृजेश केसरवानी, शिशिर गुप्ता, अभिषेक गुप्ता,जी एन वैश, विलास गुप्ता, श्यामू कुशवाहा, अजय कुमार कुशवाहा, सैयद मोहम्मद आमिर, सुशांत शुक्ला, आकाश गुप्ता, सुधाकर, शुभम मालवीय एंव आदित्य विक्रम सिंह आदि पत्रकार मौजूद रहे।

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *