Prayagraj News उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और हिंदू युवा वाहिनी के मुख्य संरक्षक Yogi Adityanath के 54वें जन्मदिन के अवसर पर संगम नगरी प्रयागराज में भव्य धार्मिक-आध्यात्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। हिंदू युवा वाहिनी (HYV) के तत्वावधान में आयोजित इन कार्यक्रमों में न सिर्फ सीएम योगी की दीर्घायु के लिए प्रार्थना की गई, बल्कि जनसेवा के विभिन्न कार्यों से समाज को लाभान्वित भी किया गया।
सीएम योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन समारोह को प्रयागराज में धूम pic.twitter.com/7H1jknUQot
— news wala (@NewsWalaOrg) June 7, 2026
भगवान शंकर का पूजन और महाहवन
स्थापना दिवस और Yogi Adityanath के जन्मदिन के विशेष संयोग पर कार्यक्रम की शुरुआत प्रयागराज के प्रसिद्ध बोट क्लब स्थित भगवान शंकर के मंदिर से हुई। यहाँ हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इसके बाद लोक कल्याण और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के यशस्वी व दीर्घायु जीवन की कामना के लिए एक महा हवन का आयोजन किया गया।
योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर की गई भव्य आतिशबाजी और धूमधाम से मनाया समारोह pic.twitter.com/1qJY76xt27
— news wala (@NewsWalaOrg) June 7, 2026
बेली हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर और प्याऊ का उद्घाटन
धार्मिक अनुष्ठानों के बाद संगठन ने सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता दी। इसके तहत निम्नलिखित कार्यक्रम हुए-
-
रक्तदान शिविर: प्रयागराज के बेली हॉस्पिटल में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया, जहाँ दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मानवता की सेवा के लिए रक्तदान किया।
-
निशुल्क प्याऊ: भीषण गर्मी को देखते हुए मेडिकल चौराहे पर राहगीरों के लिए एक निशुल्क प्याऊ (वाटर बूथ) का उद्घाटन किया गया, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण और मरीजों को फल वितरण
‘ग्रीन यूपी’ के मुख्यमंत्री के विजन को आगे बढ़ाते हुए वाहिनी के सदस्यों ने विभिन्न स्थलों पर पौधरोपण (Tree Plantation) किया और पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया। इसके साथ ही, अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना गया और उन्हें फल वितरित किए गए।
सीएम योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर जनप्रतिनिधि रहे आगे pic.twitter.com/wjklheTdzl
— news wala (@NewsWalaOrg) June 7, 2026
दिग्गज भाजपा नेताओं और विधायकों की रही मौजूदगी
इस पूरे आयोजन में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के शीर्ष स्थानीय नेताओं, विधायकों और वाहिनी के पदाधिकारियों की भारी मौजूदगी रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रज्ञा मंडल प्रभारी कुंवर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह रहे। उनके साथ मंच और सेवा कार्यों में इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रज्ञा मंडल प्रभारी कुंवर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह एवं पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, विधायक पियूष रंजन निषाद, विधायक वाचस्पति, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष अमित प्रताप सिंह, जिला संयोजक ओपी द्विवेदी, महानगर अध्यक्ष तुषार वर्मा, जिला महामंत्री दिनेश यादव के अलावा दिलीप जायसवाल अनुज द्विवेदी तथा सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय समर्थक इस जन्मोत्सव कार्यक्रम के गवाह बने। (साथ में इनपुट संतोष सिंह)
