Passing Out Parade ‘म्हारी छोरियां छोरों से कम कुनीं’ देखें फोटो-वीडियो

Passing Out Parade ‘म्हारी छोरियां छोरों से कम कुनीं’ देखें फोटो-वीडियो

Passing Out Parade दीक्षांत परेडः उत्तर प्रदेश में मिशन शक्ति को मजबूत करने के लिए देश पहली बड़ी संख्या में महिला आरक्षियों की सीधी भर्ती की गई है। लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने दीक्षांत परेड की सलामी ली। समारोह में डीजीपी राजीव कृष्णा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे। यूपी पुलिस में पहले महिला आरक्षी बल मात्र 12 प्रतिशत था जो अब बढ़कर 26 प्रतिशत हो गया है।

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा– मैं उत्तर प्रदेश की उन बेटियों को हृदय से बधाई देता हूं, जो पुलिस की 60,244 सिपाही भर्ती का हिस्सा बनी हैं। आज पूरे प्रदेश में एक साथ दीक्षांत परेड आयोजित हो रही है। 10 पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों, 73 जनपदों की पुलिस लाइनों, 29 पीएसी बटालियनों और 112 रिपोर्टिंग प्रशिक्षण केंद्रों में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। (देखें वीडियो)

बरेली पुलिस ट्रेनिंग सेंटर RTC का मैदान शुक्रवार को तालियों की गड़गड़ाहट और जोश से गूंज उठा। यहां 783 महिला ट्रेनी कांस्टेबलों ने पासिंग आउट परेड में हिस्सा लेकर जनसेवा की शपथ ली। वर्दी में सजी-धजी महिला जवानों के कदम जब ग्राउंड पर पड़े तो मौजूद माता-पिता की आंखें गर्व से भर आईं।

यह हर सिपाही की जिंदगी का यादगार पल- ADG रामित शर्मा

बरेली में पासिंग आउट परेड की सलामी लेने के बाद  ADG रामित शर्मा ने कहा, आज बरेली जिले के RTC में 783 महिला ट्रेनी कांस्टेबलों ने पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया। इसके साथ ही वे जनता की सेवा की दिशा में अपना पहला कदम बढ़ा रही हैं। यह एक भावुक और औपचारिक पल है। परेड में गर्वित माता-पिता भी मौजूद थे। यह वो पल है जिसे हर कांस्टेबल पूरी जिंदगी याद रखता है।”

ADG ने सभी महिला कांस्टेबलों को ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन के साथ ड्यूटी करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस को आप जैसी जुझारू और प्रशिक्षित महिला जवानों की जरूरत है।

बरेली पुलिस को मिली 783 नई महिला कांस्टेबल

कई महीनों की कड़ी ट्रेनिंग के बाद इन 783 महिला कांस्टेबलों को अब यूपी के अलग-अलग जिलों में तैनाती मिलेगी। परेड के दौरान हथियार चलाने, दंगा नियंत्रण और फील्ड क्राफ्ट का शानदार प्रदर्शन भी किया गया। परेड देखकर परिजनों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया।

Passing out Parade Bareilly
Passing out Parade Bareilly
Passing out Parade, Bareilly
Passing out Parade Bareilly
Passing out Parade, Bareilly, UP Police
Passing out Parade Bareilly
Passing out Parade, Bareilly
Passing out Parade Bareilly
Passing out Parade, Bareilly
Passing out Parade Bareilly
Passing out Parade, Bareilly
Passing out Parade Bareilly
Passing out Parade, Bareilly
Passing out Parade Bareilly
Passing out Parade, Bareilly
Passing out Parade Bareilly
Passing out Parade, Bareilly
Passing out Parade Bareilly
Passing out Parade, Bareilly
Passing out Parade Bareilly
Passing out Parade, Bareilly
Passing out Parade Bareilly
Passing out Parade Bareilly
Passing out Parade Bareilly
Passing out Parade Bareilly
Passing out Parade Bareilly
Passing out Parade Bareilly
Passing out Parade Bareilly
Passing out Parade Bareilly
Passing out Parade Bareilly
Passing out Parade Bareilly
Passing out Parade Bareilly
Passing out Parade Bareilly
Passing out Parade Bareilly

बरेली RTC से पास आउट हुईं 783 महिला कांस्टेबलों के आने से यूपी पुलिस को नई ताकत मिली है। महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत करने में यह विधियां एवं भूमिका निभाई थी बरेली से निकली यह महिला जवान अब प्रदेश भर में खाकी का मन बढ़ाएगी।

बदायूं की रिजर्व पुलिस लाइन में  498 रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक डीआईजीद्ब रेली परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी ने परेड की सलामी ली और निरीक्षण किया। प्रशिक्षु आरक्षियों ने अपने प्रशिक्षण के बाद अनुशासन और दक्षता का प्रदर्शन किया। डीआईजी ने सिपाहियों को कर्तव्यनिष्ठा ईमानदारी और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह नई ऊर्जा उत्तर प्रदेश पुलिस की कानून- व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाएगी।

Passing Out Parade, UP Police, Badaun
बदायूं ट्रेनिंग सेंटर पर पासिंग आउट परेड

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को किया गया सम्मानित

प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सिपाहियों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। समारोह के अंत में सभी रिक्रूट सिपाहियों को देश सेवा और संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के बाद टोलियों ने अनुशासित ढंग से प्रस्थान किया।

कार्यक्रम के अंत में एसएसपी ने मुख्य अतिथि डीआईजी अजय कुमार साहनी को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक एएसपीद्ध ग्रामीण हृदेश कठेरिया और अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक सिंह भी मौजूद रहे। समस्त क्षेत्राधिकारी प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी समारोह में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *