Kolkata पहुँच गया बुल्डोजर, प.बंगाल में ‘अवैध कब्जे’ पर प्रहार, TMC की चीखें निकलनी शुरू

Kolkata पहुँच गया बुल्डोजर, प.बंगाल में ‘अवैध कब्जे’ पर प्रहार, TMC की चीखें निकलनी शुरू

Koljata पश्चिम बंगाल मे बीजेपी सरकार का गठन होने से पहले ही बाबा का बुल्डोजर पहुंच गया है। टीएमसी (TMC) के अवैध कब्जों पर एक्शन शुरू हो गया है। पश्चिमी बंगाल में तकनीकि तौर पर अभी ममता बनर्जी ही मुख्य मंत्री हैं।ऐसे में सवाल यह पूछा जा रहा है कि अवैध कब्जों पर बुल्डोजर चलाने का आदेश किसने दिया? क्या पब्लिक अपने आप बुल्डोजर लेकर अवैध कब्जे हटाने पहुंच रही है या उन्हें सरकारी मशीनरी का परोक्ष समर्थन मिल रहा है।

इसके अलावा आसनसोल में दशकों से बंद दुर्गा मंदिर को खोले जाने, बेहला में खेल के मैदान को टीएमसी नेता के अवैध कब्जे से छुड़ाने और बारासात के मोइना इलाके में मस्जिद बाड़ी रोड का नाम बदल कर नेता जी पल्ली मार्ग रखे दिया गया है। ये घटनाएं बताती हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के शासन में भी हिंदुओं की हालत बांग्लादेश के हिंदुओं से कुछ कम नहीं थी। दशकों से दबा आक्रोश एक ही रात में फट पड़ा है। लोग नई सरकार के गठन का इंतजार भी करने के लिए तैयार नहीं है।

Kolkata, TMC, BJP
Kolkata में पहुँच गया बुल्डोजर, TMC के अवैध कब्जों पर प्रहार शुरू

मगलवार की रात लोगों के एक समूह ने  ऐतिहासिक हॉग मार्केट इलाके के पास तृणमूल कांग्रेस के एक दफ्तर को बुल्डोजर से गिरा दिया। तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा समेत टीएमसी के कई नेताओं ने वीडियो शेयर पर बीजेपी कार्यकर्ताओं पर बुलडोजर चलाने का आरोप लगाया।

कोलकाता के सबसे व्यस्त कारोबारी केंद्रों में से एक हॉग मार्केट में टीएमसी के अवैध कार्यालय को बुल्डोज होता देख कुछ व्यापारियों ने अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए और वहां से भाग निकले। घटना के तुरंत बाद पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजा गया। स्थिति को काबू में करने और आगे किसी भी तरह के तनाव को रोकने के लिए, न्यू मार्केट इलाके और उसके आस-पास गश्त बढ़ा दी गई है।

महुआ मोइत्रा ने ट्विटर पर  एक वीडियो शेयर किया और बीजेकी के हिडन नैरेटिव पर तंज कसा। उन्होंने लिखा कि कोलकाता का ऐतिहासिक न्यू मार्केट… बंगाली ‘परिवर्तन’ का आनंद ले रहे हैं।

बीजेपी की हार पर अपना सिर मुंडवा लेने की बात कहने वाले डेरेक ओ ब्रायन भी सामने आ गए हैं, उन्होंने अपना सिर तो अभी तक नहीं मुंडवाया है लेकिन आरोप लगाया है कि  तोड़फोड़ सरकारी निगरानी में की गई थी। उन्होंने एक वीडियो को रिट्वीट करते हुए कहा है कि बीजेपी के जश्न के हिस्से के तौर पर, मांस की दुकानों को गिराने के लिए एक बुलडोज़र लाया गया। केंद्रीय बलों के जवान आस-पास खड़े थे। उन्होंने आगे कहा कि यही है बीजेपी…दुनिया इन तस्वीरों को देखे।

टीएमसी के नेताओं की इस प्रतिक्रिया के विपरीत स्थानीय निवासियों और कुछ व्यापारियों का कहा है कि यह ढांचा अवैध रूप से बनाया गया था। उन्होंने कहा कि यह एक अवैध निर्माण था। यह जगह पहले एक दुकानदार से ज़बरदस्ती छीन ली गई थी और बाद में इसे एक यूनियन दफ़्तर में बदल दिया गया।

ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस  ने को भारतीय जनता पार्टी  पर मध्य कोलकाता में हिंसा भड़काने का आरोप लगाया। TMC ने कहा कि BJP समर्थकों ने न्यू मार्केट इलाके के पास दुकानों और एक पार्टी दफ़्तर में तोड़फोड़ की। X पर जारी एक कड़े बयान में, TMC ने दावा किया कि BJP समर्थकों की भीड़ ने जमकर उत्पात मचाया। पार्टी ने इस घटना को खुली गुंडागर्दी और अराजकता बताया। पार्टी ने आरोप लगाया कि इस हिंसा में स्थानीय व्यवसायों और तृणमूल कांग्रेस के दफ़्तर को निशाना बनाया गया, जिससे व्यापारियों में दहशत फैल गई।

यह ढांचा कॉम्प्लेक्स के अंदर एक मांस और मछली बाज़ार के ठीक बगल में स्थित था, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना था कि जिस जगह पर तोड़फोड़ की गई, वह कोई मांस की दुकान नहीं, बल्कि एक अनाधिकृत यूनियन कार्यालय था।

टीएमसी ने लिखा, ‘BJP का ‘परिवर्तन’ आ गया है, और यह बुलडोज़र के साथ आया है। सरेआम गुंडागर्दी और बदमाशी करते हुए, BJP समर्थकों की भीड़ ने न्यू मार्केट इलाके के पास जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने दुकानों को तोड़ दिया और तृणमूल कांग्रेस पार्टी के दफ़्तर में तोड़-फोड़ की। यह उस पार्टी का जश्न है जिसने भरोसे की बात की थी, लेकिन बदले में आतंक दिया। नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने अपने कार्यकर्ताओं को सड़कों पर बेकाबू होने का लाइसेंस दे दिया है- जो भी उनके रास्ते में आए उसे कुचल देने का, और जिस पर भी चाहें हमला करने, उसे बेरहमी से पीटने और जान से मार देने का। और केंद्रीय बलों को सिर्फ़ एक ही निर्देश दिया गया है, पीछे हट जाओ और यह सब होने दो।

प. बंगाल में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सौमिक भट्टाचार्य ने कहा कि कोलकाता में हुई बुल्डोजर की घटनाओं में बीजेपी की कार्यकर्ता शामिल नहीं है। कुछ लोग टीका लगाकर और भगवा पट्टियां बांध कर अवैध कब्जे खुद हटा रहे हैं।
इसी बीच इलेक्शन कमीशन ने प. बंगाल के मुख्य सचिव और डीजीपी को निर्देश दिया है कि हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई की जाए।

Rajeev Sharma Avatar

Rajeev Sharma

Chief Editor & CEO PhD, LLB
Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *