Bareilly डीएम और मेयर ने किया मेरिटोरियस स्टूडेंट्स का सम्मान

Bareilly डीएम और मेयर ने किया मेरिटोरियस स्टूडेंट्स का सम्मान

Bareilly: बरेली का नाम रोशन करने वाले छात्र-छात्राओं का कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने होनहार छात्रों को इलेक्ट्रिक स्कूटी की चाबी सौंपते हुए कहा कि यही बच्चे आगे चल कर बरेली का नाम दुनिया के फलक पर सुनहरे शब्दों में लिखेंगे।

टॉपर्स को इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी में फ्री एडमिशन-मेयर 

समारोह में मेयर उमेश गौतम ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि UP बोर्ड पास करने वाले इन टॉपर बच्चों को इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी में फ्री एडमिशन दिया जाएगा। मेयर की इस घोषणा पर सभागार तालियों से गूंज उठा।

Bareilly, टॉपर्स का सम्मान, डीएम बरेली, मेयर
Bareilly, टॉपर्स का सम्मान, डीएम बरेली, मेयर

जन प्रतिनिधियों ने दी टॉपर्स को बधाई

इस खास मौके पर वन मंत्री डॉ अरुण कुमार, बरेली सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार,  चैनपुर विधायक राघवेंद्र शर्मा, नवाबगंज विधायक एमपी आर्य और विधान परिषद सदस्य बहोरन लाल मौर्य सक्सेना भी मौजूद रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने मंच से टॉपर्स को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

दोनों बोर्ड में छात्रों ने तोड़ा रिकॉर्ड

समारोह में मुख्य विकास अधिकारी देवयानी और जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ अजीत कुमार भी मंच पर रहे। सीडीओ देवयानी ने कहा कि बेटियां-बेटे दोनों ने कमाल किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ अजीत कुमार ने बताया कि बरेली ने इस बार दोनों बोर्ड में रिकॉर्ड तोड़ा है।

स्कूटी की चाबी और फ्री एडमिशन से खुशी से उछल पड़े अभिभावक

मंच पर ई-स्कूटी की चाबी और फ्री एडमिशन की घोषणा सुनते ही वैष्णवी, गुलशन यादव, रजनी सिंह, शिवानी, रश्मि, चमन जहां, नंदिनी गुप्ता, सुरभि यादव, सिमरन मौर्य और खुशी मौर्य के चेहरे चमक उठे। माता-पिता की आंखें गर्व से भर आईं। शिक्षकों ने भी छात्रों को शाबाशी दी।

 

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *