BJP Office Bearer के बगीचे से 50 ट्रॉली अवैध रेत बरामद, कानूनी कार्यवाही शुरू

BJP Office Bearer के बगीचे से 50 ट्रॉली अवैध रेत बरामद, कानूनी कार्यवाही शुरू

BJP Office Bearer वारासिवनी जनपद पंचायत वारासिवनी क्षेत्र के ग्राम महदौली में सोमवार 1 मई को खनिज विभाग बालाघाट, तहसीलदार राजस्व एवं रामपायली पुलिस विभाग की टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए आम के बगीचे में पैरे के ढेर के नीचे छिपाकर रखी गई 50 ट्राली रेत को जप्त कर कब्जे में लिया हैं।

तहसीलदार, खनिज विभाग एवं रामपायली पुलिस टीम की संयुक्त छापामार कार्यवाही के दौरान अवैध रेत भंडारण का मामला सामने आया है।कार्यवाही के दौरान चौंकाने वाला खुलासा तब हुआ, जब यह पता चला कि जिस बगीचे में रेत का अवैध भंडारण किया गया था, वह भूमि खसरा नंबर 242 विद्याप्रकाश, ज्ञानप्रकाश, वेदप्रकाश व ओमप्रकाश पिता हरिप्रसाद पटेल की है। जिस पर भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वेदप्रकाश पटेल के भाई पूर्व जिला पंचायत सदस्य ज्ञानप्रकाश उर्फ पप्पू पटेल ने पैरा के नीचे लगभग 50 ट्रॉली रेत का अवैध रूप से भंडारण कर के रखा था।

प्रशासन द्वारा मौके पर जप्त की गई रेत के भंडारण संबंधी कोई वैध अनुमति, रायल्टी या दस्तावेज मौजूद नहीं थे। जब्त रेत को ग्राम कोटवार की सुपुर्दगी में सुरक्षित रखवाया गया है। खनिज विभाग द्वारा बताया गया कि मामले में मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध रेत कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी गई।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। क्षेत्र में रेत माफियाओं द्वारा नदी से रेत निकालकर लगातार रात्रि में रेत चोरी कर विभिन्न स्थानों पर डंप किया जा रहा है।और अधिकारियों द्वारा निरंतर कार्यवाही कर रही है।

 

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *