AONLA हाई टेंशन लाइन टूटने से गांव में फैला करंट, छात्र समेत 2 की मौत

AONLA  हाई टेंशन लाइन टूटने से गांव में फैला करंट, छात्र समेत 2 की मौत

AONLA  बरेली की आंवला तहसील के थाना अलीगंज क्षेत्र के सुदनपुर गांव में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। गांव के बाहर लगे ट्रांसफार्मर में फाल्ट होने से हाईटेंशन विद्युत लाइन टूटकर सप्लाई लाइन पर गिर गई। जिससे घरों में करंट दौड़ गया। करंट लगने से छात्र समेत दो लोगों की मौत हो गई। एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई।

 ट्रांसफार्मर फटने हुआ हादसा

Aonla Fire, Bareilly
सुभाष
Aonla Fire, Bareilly
कुंवर पाल

करीब 8:00 बजे गांव से लोग लगभग 100 मीटर दूर ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई। इससे हाई टेंशन लाइन का तार टूट कर एलटी लाइन पर गिर गया। इसके चलते गांव सूदनपुर में के एक मोहल्ले में 11000 वोल्टेज का करंट फैल गया। कक्षा 10 का छात्र सुभाष (16 वर्ष) अपने घर का लोहे का मुख्य दरवाजा खोलते ही करंट की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसे बचाने दौड़ी मां सुनीता भी गंभीर रूप से झुलस गई। उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना

पड़ोस के कुंवरपाल (24 वर्ष) भी जमीन पर पैर रखते ही करंट की चपेट में आ गए। उन्हें अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। एक ई रिक्शा में भी आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही आंवला के क्षेत्राधिकारी नितिन कुमार और थाना प्रभारी जगत सिंह ने मौके पर पहुंच गए और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। बिजली निगम के मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश सहित अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया।

मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद, घायल का इलाज भी बिजली निगम करवाएगा

बिजली निगम के मुख्य अभियंता ने मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया है। घायल महिला सुनीता के पूरे इलाज का खर्च निगम वहन करेगा। मृतक के परिजनों में से 21 वर्ष की आयु पूरी कर चुके एक सदस्य को संविदा पर नौकरी मिलेगी। निगम ने मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की बात कही है। मृतक सुभाष कक्षा 10 का छात्र था और तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था। उसके पिता मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। कुंवरपाल पैर से विकलांग थे। और कपड़ों की सिलाई कर गुजारा करते थे। उनकी मां और पिता दोनों का निधन हो चुका है। जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मृतकों के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और महिला का उपचार चल रहा है। जिसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

सीबी गंज के प्लाईवुड गोदाम में भी लगी आग

फायर स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार रोड नंबर चार परसा खेड़ा भारत पेट्रोलियम पंप के सामने थाना सी वी गंज में प्लाईवुड के गोदाम में आग लगी थी।अग्निशमन दल से तुरंत मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। आग के कारणों की जांच चल रही है।

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *