Rahul Roy एक्टर है, उसकी अपनी जिंदगी है, उसे उसकी तरह जीने दो न यार!

Rahul Roy एक्टर है, उसकी अपनी जिंदगी है, उसे उसकी तरह जीने दो न यार!

Rahul Roy आशिकी फिल्म हीरो राहुल रॉय और पेशे से डॉक्टर और सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर डॉ वनिता घाडगे देसाई का वीडियो इन दिनों काफी वायरल है। सोशल मीडिया यूजर भले ही उनके इंस्टाग्राम कंटेंट या रील पर कई तरह के नेगेटिव कमेंट्स कर रहे हो लेकिन कई यूजर उन्हें मोटिवेट भी कर रहे हैं। एक बात यह समझ नहीं आ रही है कि एक तरफ लोग सोशल मीडिया को अपनी वैचारिक आजादी के लिए बेहतर मानते है तो दूसरी तरफ कई यूजर ऐसे भी हैं जो कई मौकों पर कंटेंट क्रिएटर या सोशल मीडिया एक्टिविस्टों को डिमोटिवेट क्यों करते हैं? सवाल सीधा है कि सोशल मीडिया यूजरों को आखिर दूसरों की जिंदगी में इतनी ताकाझांकी करने की जरूरत ही क्या है?

आश्चर्य हो रहा है इस रील पर लोग इतना हाय तौबा क्यों मचा रहे हैं?? इस रील में तो ऐसा कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है, जिसके कारण प्रशंसकों, सोशल मीडिया में ज्ञान देने वाले लोगों या फिर दूसरों को ट्रोल करने वालों के पास कोई विषय हो!

राहुल राय एक हीरो है, फिल्मों में उन्होंने काम किया है, जैसा कि उन्होंने खुद भी हालिया रिपोर्ट में इंटरव्यूज में कहा कि उनकी अपनी जरूरत है… उन्हें भी अपनी जिंदगी को जीना है, सरवाइव करना है.. लीगल पेमेंट्स करने हैं….तो फिर सीधी सी बात है उन्हें काम करना पड़ेगा, मेहनत करनी पड़ेगी! चाहे फिर रील बनानी हो या फिर किसी शादी, समारोह फंक्शन में पैसे लेकर जाने की बात हो, इसमें किसी को आश्चर्य होना चाहिए।  कई लोग सवाल कर रहे हैं कि यह किस के साथ रील बना रहे हैं, क्यों बना रहे हैं? ऐसी क्या जरूरत आन पड़ी?? आपकी जरूरत क्या है?? कई सवाल!! अरे भाई किसी की जिंदगी में, किसी की खुशी पर, किसी की ख़ुद की आजादी पर इतना आपको अतिक्रमण करने की जरूरत क्या है? उनकी जिंदगी है; उन्हें जीने दो… आनंद लेने दो!!

कई कलाकार है जो खुद को इकोनॉमिकली साउंड करने के लिए शादी में, पार्टियों में जाते हैं! डांस करते हैं…! किसी दुकान या शॉप का रिबन काटते हैं कुछ पैसों के लिए!! भई; लोगों को क्या दिक्कत है, वे ईमानदारी से, अपनी पर्सनालिटी के दम पर पैसा कमा रहे हैं…। कई सितारे तो ऐसे भी हैं कि जो शराब, तंबाकू, सिगरेट, खैनी आदि का प्रचार-प्रसार करते हैं। क्यों करते हैं? सीधा सा जवाब है – पैसों के लिए। तो फिर आपको राहुल राय या फिर डॉक्टर वनिता से क्या दिक्कत है? अनेक लोगों की तरह राहुल रॉय अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं। डॉक्टर वनिता क्रिएटर हैं, वह अपनी खुशी के लिए, रिच के लिए या फिर फेमस होने के लिए रील बना रही हैं तो लोगों को किसी की जिंदगी में इतना दखल देना चाहिए और जो लोग ज्ञान दे रहे हैं तो जैसा कि राहुल रॉय ने खुद भी कहा कि भाई उनकी आर्थिक मदद कीजिए.. उन्हें अच्छा काम दिलवाने में मदद करें। वैसे एक बात तो है कि ज्यादा या फ्री का डाटा मिलने का एक नुकसान भी है, वैसे लोग बेवजह का ज्ञान देने लगते हैं।

और डॉक्टर वनिता आपने बहुत अच्छा किया… आगे भी करते रहिए। जिस काम में पैसा और खुशी दोनों मिले, उस काम को दिल से; खुबसूरती के साथ करते रहना चाहिए… डोंट वरी” दुनिया क्या कहती है…उसे कहने दो आपको जिस चीज में खुशी मिलती है, उसे करते रहो, असली सुख और आनंद उसी में है…।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *