Masoom ka Apharan दो दिन में खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार, बच्चा सकुशल बरामद

Masoom ka Apharan दो दिन में खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार, बच्चा सकुशल बरामद

Masoom ka Apharan बरेली में डेढ़ साल के बच्चे के अपहरण का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है घटना 24 मई की है जब बदायूं के उसैत थाना क्षेत्र के रहने वाले रमन का डेढ़ वर्षीय बेटा मनौना धाम मंदिर परिसर में खेलते समय अचानक गायब हो गया था मामले में पुलिस ने पांच टीमें गठित कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसमें दो युवक बच्चे को ले जाते दिखाई दिए।

26 मई की देर रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बच्चे को दिल्ली ले जाकर बेचने की फिराक में फुलासी गांव के पास मौजूद हैं। पुलिस ने फुलासी तिराहे पर चेकिंग शुरू की इसी दौरान बाइक पर दो युवक बच्चे के साथ आते दिखे पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे लेकिन पीछा करने पर उनकी बाइक फिसल गई और बच्चा झाड़ियों में जा गिरा।

सब इंस्पेक्टर सोमपाल ने बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लग गई और मुठभेड़ में हेड कांस्टेबल कौमिश कुमार भी घायल हो गए गिरफ्तार आरोपियों की पहचान योगेश कन्नौजिया और पवन चंदेल के रूप में हुई है पुलिस ने उनके कब्जे से 2 अवैध तमंचे, 2 खोखा कारतूस और 2 जिंदा कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद की है।

एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने बताया कि 48 घंटे के भीतर अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया है साथ ही दोनों आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है दोनों के पैर में गोली लगी है और एक आरक्षी भी घायल हुआ है तीनों को इलाज के लिए सीएससी आंवला में भर्ती कराया गया है बदमाशों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है ताकि उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *