Ladganj Jabalpur इलाज के दौरान बच्चे की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में की तोड़-फोड़

Ladganj Jabalpur  इलाज के दौरान बच्चे की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में की तोड़-फोड़

Ladganj Jabalpur ​जबलपुर के लाडगंज थाना क्षेत्र स्थित चिरायु अस्पताल में बीती रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मासूम बच्चे की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। धीरेंद्र सिंह और उनके साथियों ने बच्चे को मृत घोषित किए जाने पर अस्पताल स्टाफ के साथ अभद्रता की और जमकर तोड़फोड़ की। सूचना मिलते ही जब मदन महल और लाडगंज पुलिस मौके पर पहुँची, तो स्थिति और बिगड़ गई।

आक्रोशित परिजनों ने पुलिस पर ही बदसलूकी का आरोप लगाया और मृत बच्चे को लेकर मदन महल थाने पहुँच गए, जहाँ उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी और हंगामा किया। थाना प्रभारी मदन महल धीरज राज ने बताया

थाने में मचे इस बवाल के दौरान परिजनों ने अपना आपा खो दिया और ड्यूटी पर तैनात एक आरक्षक के साथ न केवल गाली-गलौज की, बल्कि उसके साथ मारपीट भी की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि प्रदर्शनकारियों ने वर्दीधारी आरक्षक के सिर और पेट पर वार किया और उसे थप्पड़ भी जड़ा।

फिलहाल, पुलिस ने अस्पताल और थाने के फुटेज जब्त कर लिए हैं और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

 

 

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *