Stunt कर रहा था सलीम मरे हुए सांप के साथ, ज़हर चला गया पेट में, जान को पड़ गया भारी!

Stunt कर रहा था सलीम मरे हुए सांप के साथ, ज़हर चला गया पेट में, जान को पड़ गया भारी!

Stunt अगर सलीम ने हदीस को पढ़ा होता तो वो मरे हुए सांप को गले में डालकर या मुंह से चबा कर रील बनाने का स्टंट न करता। हदीस के मुताबिक ऐसा करना नाजायज है, मगर सोशल मीडिया पर वायरल होने की लत आजकल लोगों को किस कदर अंधकार में धकेल रही है, इसका एक भयावह उदाहरण नहटौर थाना क्षेत्र के शादीपुर गांव से सामने आया है। 42 वर्षीय सलीम ने घर में निकले सांप को पहले मारा और फिर उसके साथ ऐसा खतरनाक ‘स्टंट’ (Stunt) करने लगा। इसी स्टंट से  सलीम की जान पर बन आई है। फिलहाल, सलीम की हालत नाजुक बनी हुई है और बिजनौर के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

क्या है पूरा घटनाक्रम?

घटना बीते गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे की है। सलीम के घर में एक सांप निकला था। परिजनों के अनुसार, सलीम ने सांप को मार दिया। लेकिन इसके बाद, सोशल मीडिया पर अपना प्रभाव जमाने या किसी अजीबोगरीब करतब के शौक में, उसने मरे हुए सांप को हाथ में लिया और उसे बार-बार अपने मुंह के अंदर डाल कर स्टंट (stunt) दिखाने लगा।

मौके पर मौजूद चश्मदीदों ने उसे ऐसा स्टंट (stunt) न करने के लिए टोका, लेकिन सलीम ने किसी की बात नहीं सुनी। इस खतरनाक स्टंट (stunt) के कुछ ही मिनटों बाद सलीम की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। उसे जी मिचलाने और घबराहट के साथ बेहोशी महसूस होने लगी।

अंधविश्वास बनाम चिकित्सा

जब सलीम की स्थिति गंभीर हुई, तो परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल ले जाने के बजाय स्थानीय झाड़-फूंक करने वालों का रुख किया। स्टंट (Stunt) झाड़-फूंक के जरिए ठीक करवाला  कदम उसकी जान के लिए और भी घातक साबित हुआ। विशेषज्ञों का मानना है कि सर्प से जुड़ी किसी भी दुर्घटना में ‘गोल्डन ऑवर’ (तुरंत चिकित्सा) बहुत महत्वपूर्ण होता है। झाड़-फूंक के चक्कर में कीमती समय बर्बाद हुआ और जब सलीम की स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई, तब उसे नहटौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया।

CHC के चिकित्सक डॉ. शुभम कुमार ने बताया कि मरीज के मुंह में सांप होने की पुष्टि परिजनों ने की है। सलीम की हालत अत्यंत नाजुक होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

डॉक्टरों की चेतावनी: मरे सांप को छूना भी जोखिम भरा

चिकित्सकों और पर्यावरणविदों के अनुसार, मृत सांप से जुड़ी ये भ्रांतियां जानलेवा हैं:

  1. विष का प्रभाव: सांप की मृत देह के बाद भी उसकी विष ग्रंथियों (Venom glands) में जहर सक्रिय हो सकता है। मुंह में डालने से यह जहर सीधे रक्त प्रवाह में प्रवेश कर सकता है।

  2. बैक्टीरिया और संक्रमण: सांप के शरीर पर कई प्रकार के हानिकारक बैक्टीरिया और परजीवी होते हैं, जो सीधे मुंह के जरिए शरीर में जाकर गंभीर ‘सेप्सिस’ (Sepsis) या संक्रमण फैला सकते हैं।

  3. स्टंट की सनक: सोशल मीडिया के लिए जोखिम भरे करतब करना एक मानसिक स्वास्थ्य चिंता का विषय है। ‘लाइक्स’ और ‘व्यूज’ के लिए अपनी जान दांव पर लगाना किसी भी दृष्टि से तर्कसंगत नहीं है।

सवाल यह है कि क्या सलीम सोशल मीडिया पर एक्टिव था, और क्या वो ऐसे स्टंट (stunt) करता रहता है या उसने मरे हुए सांप को मुंह में डाल कर किसी समुदाय विशेष को चिढ़ाने के लिए मरे हुए सांप को मुंह में डालने वाले वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया? दोनों ही सवालों के जवाब मिलने वाले हैं।

काश! सलीम ने सहीह बुखारी को पढ़ा होता या किसी बुजुर्ग-जानकार उसे बताया होता कि पैगंबर मुहम्मद साहब ने कहा है कि घर में निकले हुए सांप जिन्नात भी हो सकते हैं। उन्हें मारने से पहले तीन दिन तक लगातार चेतावनी देनी चाहिए। मारने के बाद उसका जश्न नहीं मनाना चाहिए। अगर, सांप नुकसान पहुंचाने वाला है तो भी उसको तड़पाकर नहीं मारना चाहिए। (बिजनौर से रविंद्र कुमार की रिपोर्ट)

मुसलमान सांप के बारे में सहीह अल बुखारी को पढ़ें 

हुस्न की आड़ में ड्रग्स का धंधा 

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts