Muslim CM face बरेलवी मुसलमानों के धर्मगुरु मौलाना शाहबुद्दीन रज़्वी के अल्टीमेटम से अखिलेश के होश फाख़्ता

Muslim CM face बरेलवी मुसलमानों के धर्मगुरु मौलाना शाहबुद्दीन रज़्वी के अल्टीमेटम से अखिलेश के होश फाख़्ता

Muslim CM face उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 के विधानसभा चुनावों (UP Assembly Election 2027) की आहट के साथ ही सियासी पारा तेजी से चढ़ने लगा है। इस बीच, बरेली स्थित आला हज़रत दरगाह से जुड़े और ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शाहबुद्दीन रज़्वी के एक पत्र ने समाजवादी पार्टी (सपा) और उसके मुखिया अखिलेश यादव के सामने एक बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। मौलाना ने सपा नेतृत्व को सीधे तौर पर एक अल्टीमेटम देते हुए मांग की है कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी किसी Muslim CM face को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करे, अन्यथा मुस्लिम समाज समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) से अपना समर्थन पूरी तरह से वापस ले लेगा।

पत्र के जरिए मिला ‘अल्टीमेटम’

मौलाना शाहबुद्दीन रज़्वी ने  पत्र में स्पष्ट रूप से अपनी मंशा ज़ाहिर की है। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए लिखे गए इस पत्र में याद दिलाया है कि कैसे उत्तर प्रदेश के मुसलमान (UP Muslims) हमेशा समाजवादी पार्टी को वोट देते रहे हैं। स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव से अपने पुराने संबंधों का हवाला देते हुए मौलाना ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि मुस्लिम समाज अपनी राजनीतिक हैसियत और संख्या बल का उचित लाभ उठाए।

चुनौती भरी चिट्ठी का मुख्य सार यह है कि राज्य में लगभग 22% मुस्लिम आबादी और 7% यादव आबादी है। ऐसे में मौलाना का तर्क है कि संख्या बल के आधार पर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर एक Muslim CM face की दावेदारी यादव वर्ग की तुलना में अधिक मजबूत और न्यायसंगत बनती है। पत्र में साफ चेतावनी दी गई है कि यदि अखिलेश यादव आगामी चुनाव से पहले Muslim CM face का औपचारिक ऐलान नहीं करते हैं, तो 2027 में मुसलमान सपा के साथ नहीं खड़ा होगा और पार्टी को वोट नहीं देगा।

गड़बड़ा सकता है अखिलेश का M-Y और PDA वाला गणित

उत्तर प्रदेश में लगभग 4 करोड़ मुसलमान (UP Muslims) मतदाता हैं। इस विशाल वोट बैंक का बारीक विश्लेषण करना आवश्यक है ताकि सपा की स्थिति समझी जा सके:

  • शिया बनाम सुन्नी: यूपी की कुल मुस्लिम आबादी में लगभग 10% शिया और शेष 90% सुन्नी मुसलमान हैं।

  • बरेलवी बनाम देवबंदी: सुन्नी मुसलमानों के भीतर मुख्य रूप से दो प्रमुख विचारधाराएं हैं—बरेलवी और देवबंदी। यूपी के कुल मुस्लिम मतदाताओं में लगभग 80% बरेलवी विचारधारा से जुड़े हैं, जिनका नेतृत्व बरेली स्थित आला हज़रत दरगाह के मुफ्ती मौलाना करते हैं।

मौलाना शाहबुद्दीन रज़्वी की इस बड़ी अपील को यदि ज़मीनी स्तर पर देखा जाए, तो यह समीकरण समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के लिए एक बड़ी चुनौती बन सकता है। यूपी मे अखिलेश यादव का ‘एम-वाई’ और ‘पीडीए’ वाला गणित गड़बड़ा सकता है।

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह अल्टीमेटम अगर फतवे में तब्दील हो जाता है, तो समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) का पारंपरिक ‘एम-वाई’ (मुस्लिम-यादव) समीकरण पूरी तरह से छिन्न-भिन्न हो सकता है। यूपी में बरेलवी तबके का का गहरा प्रभाव है, वहां यदि यह फतवा प्रभावी हुआ तो सपा प्रत्याशियों के लिए अपनी जमानत बचाना भी एक कठिन परीक्षा हो सकती है।

वहीं दूसरी ओर, अखिलेश यादव अब भी मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं। वो कह रहे है कि सपा, भारतीय जनता पार्टी के सभी मंत्रियों को हरा देगी। मगर कैसे, इसका जवाब नहीं है।

Muslim CM face वाली मौलाना शाहबुद्दीन रज़्वी की चिट्ठी ने एआईएमआईएम के असदउद्दीन ओवैसी को भी एक मौका दे दिया है। हालांकि, अभी तक ओवैसी की कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है, लेकिन ओवैसी यूपी में सक्रिए हैं। सपा-भाजपा विरोधी छोटे सियासी दलों से लगातार गठबंधन कर रहे हैं।

क्या फतवे में बदल जाएगा यह राजनीतिक दबाव

राजनीति के गलियारों में चर्चा जोरों पर है कि यदि सपा नेतृत्व ने Muslim CM face की  मांग को गंभीरता से नहीं लिया, तो मौलाना शाहबुद्दीन रज़्वी इस मांग को एक धार्मिक निर्देश यानी ‘फतवे’ का रूप दे सकते हैं। यदि ऐसा होता है, तो उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2027) में ध्रुवीकरण की एक नई और अप्रत्याशित लहर दौड़ जाएगी। मौलाना रज़्वी का प्रभाव केवल यूपी तक ही सीमित नहीं है। बरेलवी मुसलमान पूरे देश में हैं।

अगर फतवा जारी हुआ तो समाजवादी पार्टी को अन्य राज्यों में भी सियासी तौर पर नुकसान हो सकता है। हालांकि, कुछ लोगों का यह भी कहना है कि Muslim CM face की मांग वाला मुद्दा ‘शरीय’ है या नहीं इस पर बहस मुहाबिसा चल रहा है। क्यों कि फतवा शरीयत से जुड़े मामलों में ही जारी होता है। वहीं कुछ मुस्लिम नेताओं का कहना है कि मौलाना शाहबुद्दीन रज़्वी की Muslim CM face का अल्टीमेटम किसी फतवे से कम नहीं है।

समाजवादी पार्टी के लिए अग्निपरीक्षा

अखिलेश यादव के लिए यह स्थिति किसी ‘अग्निपरीक्षा’ से कम नहीं है। एक तरफ उन्हें अपने पारंपरिक यादव वोट बैंक को साधे रखना है, तो दूसरी तरफ यूपी के मुसलमान (UP Muslims) मतदाताओं के बढ़ते दबाव और आकांक्षाओं को भी संभालना है। यदि वे किसी Muslim CM face का वादा करते हैं, तो उन्हें बचाखुचा ‘हिंदू’ वोट बैंक के खिसकने का डर सताएगा, और यदि वे इस मांग पर चुप्पी साधे रखते हैं, तो मौलाना रज़्वी जैसे प्रभावशाली धार्मिक नेताओं की नाराज़गी आगामी चुनावों में भारी पड़ सकती है। यह विरोधाभास सपा के लिए चुनाव प्रबंधन में बड़ी बाधा उत्पन्न करेगा।

राजनीतिक आकांक्षाएं बनाम चुनावी वास्तविकता

Muslim CM face वाली चिट्ठी में मौलाना रज़्वी ने यह भी स्पष्ट किया है कि विगत वर्षों में टिकट वितरण के दौरान मुस्लिम आबादी के प्रतिशत को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है। अब मुस्लिम समाज जागृत हो गया है और वे अपने अधिकारों के प्रति अधिक सजग हैं। वे सिर्फ वोट डालने वाली मशीन नहीं, बल्कि सत्ता में भागीदार बनना चाहते हैं। मौलाना का तर्क है कि जब सपा ने मुस्लिम वोट के भरोसे ही कई बार सत्ता का सुख भोगा है, तो अब मुस्लिम मुख्यमंत्री क्यों नहीं? यह मांग अब केवल एक आग्रह नहीं, बल्कि एक राजनीतिक शर्त बन चुकी है।

 2027 की चुनावी बिसात

Muslim CM face की डिमांड वाले इस पत्र ने एक ऐसी राजनीतिक बहस छेड़ दी है, जो आने वाले समय में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2027) की पूरी दिशा तय करेगी। मुस्लिम समाज अब सिर्फ ‘वोट बैंक’ बनकर नहीं रहना चाहता, बल्कि वह अपनी संख्या के अनुपात में सत्ता में निर्णायक हिस्सेदारी मांग रहा है। मौलाना शाहबुद्दीन रज़्वी का यह कदम यह साबित करता है कि आने वाले 2027 के चुनाव केवल राजनीतिक पार्टियों के बीच नहीं, बल्कि समुदायों की दबी हुई राजनीतिक आकांक्षाओं के बीच भी लड़े जाएंगे।

क्या अखिलेश यादव इस चुनौतीपूर्ण मांग का कोई संतुलित जवाब देकर गठबंधन को सुरक्षित रख पाएंगे, या यह पत्र समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के लिए आने वाले दिनों में और बड़ी सियासी मुसीबत का कारण बनेगा? यह देखना बहुत दिलचस्प होगा कि आने वाले हफ्तों में सपा नेतृत्व इस पर क्या प्रतिक्रिया देता है। क्या वे मुस्लिम समाज को मना पाएंगे या फिर यूपी की सियासत में एक नया ध्रुवीकरण देखने को मिलेगा? समय ही बताएगा कि मौलाना रज़्वी का यह दांव मास्टर स्ट्रोक साबित होगा या सपा के लिए एक बड़ा संकट।

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को पहले भी चेता चुके हैं मौलाना शाहबुद्दीन रज़्वी

समाजवादी पार्टी का इतिहास

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts