Cockroach Party पर बरेली मरकज़ का बड़ा ऐलान, देखें क्या बोले मौलाना शहाबुद्दीन रज़्वी

Cockroach Party पर बरेली मरकज़ का बड़ा ऐलान, देखें क्या बोले मौलाना शहाबुद्दीन रज़्वी

Cockroach Party ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़्वी ने आज एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी का धरना-प्रदर्शन जंतर-मंतर, दिल्ली में शुरू होने जा रहा है। इस धरने से मुस्लिम नौजवान दूरी बनाकर रखें। हमें अंदेशा है कि कहीं खुदा न खास्ता कोई बवाल या विवाद हो जाता है तो उसकी जिम्मेदारी और उसका ठीकरा मुस्लिम नौजवानों के सिर फोड़ दिया जाएगा।

एक फारसी फलसफे में बड़ी अच्छी और प्यारी बात कही गई है कि नज़ला उसी के कमजोर हिस्से पर गिरता है। मुसलमान भारत में एक कमजोर अल्पसंख्यक हैं, इसलिए अगर कोई बवाल होता है तो मुस्लिम नौजवान ही बली का बकरा बन जाएंगे।

इसलिए मैं तमाम भारत के मुस्लिम नौजवानों और खास तौर पर दिल्ली के मुस्लिम युवाओं से अपील करता हूं कि कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Party) के धरना-प्रदर्शन में शिरकत न करें। और जब यह कार्यक्रम चल रहा हो तो उस दौरान उस इलाके से भी न निकलें।

मैंने भारत में गत वर्षों में बहुत सारे धरना-प्रदर्शनों का हश्र देखा है, चाहे वह एनआरसी का हो, वक्फ संशोधन बिल के विरोध का हो या फिर किसानों का आंदोलन हो। इन सबका हस्र क्या हुआ, यह सबने देखा और पूरे भारत ने जाना है।

इन्हीं तमाम तजुर्बों की बुनियाद पर मैं मुस्लिम नौजवानों से, उनके हितों का ध्यान रखते हुए, यही अपील करता हूं कि धरना-प्रदर्शन और एजीटेशन से अपने आपको दूर रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *