Ahilya Bai Holkar समाजवादी पार्टी कार्यालय जार्ज टाउन में शनिवार को लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके जीवन, संघर्ष और जनकल्याणकारी कार्यों को याद किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर भारतीय इतिहास की ऐसी महान शासक थीं जिन्होंने न्याय, सुशासन और लोककल्याण की मिसाल कायम की। उन्होंने अपने शासनकाल में समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किया तथा देशभर में अनेक मंदिरों, धर्मस्थलों, सरायों और जनसुविधाओं का निर्माण कराया। उनकी दूरदर्शिता, प्रशासनिक क्षमता और मानवीय संवेदनाएं आज भी प्रेरणास्रोत हैं।
जिलाध्यक्ष अनिल यादव एवं पप्पूलाल निषाद तथा महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने महिलाओं के सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता और जनसेवा के जिस आदर्श को स्थापित किया, वह वर्तमान समय में भी प्रासंगिक है। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में समानता, न्याय और भाईचारे के मूल्यों को मजबूत करने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने तथा समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों की सेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। अंत में सभी ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. मानसिंह यादव, अनिल यादव, सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, पप्पूलाल निषाद, दान बहादुर मधुर, तहजीब अली, रविन्द्र यादव, रामसुमेर पाल, महेन्द्र सरोज, महबूब उस्मानी, अनिरुद्ध पाल, आरती पाल, के.के. यादव, महेन्द्र निषाद, तारिक सईद अज्जू, आर.एन. यादव, कुलदीप यादव, देवीलाल, दीप माला पटेल, लाल चंद्र कुशवाहा, मो. अजहर, जीतराज हेला, अरविन्द, खुर्शीद, संतोष यादव, मकबूल, अनिल सोनी समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर निराश्रित बच्चों को वितरित की दैनिक जरूरत की सामग्री
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष सुनील केसरवानी सोनू के नेतृत्व में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर वृंदा प्रसाद अनाथ आश्रम में निराश्रित बच्चों को उनकी दैनिक जरूरत की सामग्री नहाने वाला साबुन, शम्पू ,घड़ी पाउडर, तेल, मंजन, ब्रश, कपड़ा वाला साबुन,आदि सामान वितरण किया गया। सभी बच्चों को मैंगो जूस पिलाया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सोनू और प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जन सेवा की प्रतीक थी और उनकी 301वीं जयंती पर निराश्रित और असहाय बच्चों की सेवा ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसके अतिरिक्त कृष्णा केसरवानी, राजकुमार केशरवानी, रोशनी अग्रवाल, अजय अग्रहरि, अशोक गुप्ता, उमा लाल पाण्डेय, गौरव गुप्ता, योगेंद्र बिंद, आदि ने निराश्रित बच्चों की सेवा में हाथ बढ़ाया।
