Cyber Fraud दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम साइबर पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग और साइबर धोखाधड़ी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है , ACP साइबर गौरव फौगाट HPS के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 28 मई 2026 को सेक्टर-37D की सिग्नेचर ग्लोबल सोसायटी के फ्लैट में रेड मारकर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया, पकड़े गए आरोपियों की पहचान आदित्य चरखी दादरी, कपिल महेन्द्रगढ़, सन्नी चाहर आगरा और सूरज राजपूत मथुरा निवासी के रूप में हुई है।
Gurugram में पकड़ा गया #OnlineGamingFraudGang pic.twitter.com/PuvywFzgHd
— news wala (@NewsWalaOrg) May 30, 2026
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी reddyanna888 नाम के ऑनलाइन गेमिंग पैनल पर बुकी आईडी से सट्टा चलाते थे, सोशल मीडिया पर ऐड चलाकर लोगों को फंसाते थे, गेम खेलने के लिए QR कोड पर पेमेंट ली जाती थी और बदले में गेमिंग ID में पॉइंट जोड़े जाते थे, आरोपियों को कुल रकम का 20% कमीशन मिलता था, इन्हें बैंक खातों की किट, सिम कार्ड और QR कोड व्हाट्सएप के जरिए एक अन्य व्यक्ति सप्लाई करता था।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 14 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप, 15 ATM कार्ड, 12 सिम कार्ड, 15 बैंक खातों की चेक बुक-पासबुक, 7 पेमेंट बॉक्स और वाई-फाई राउटर बरामद किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना साइबर दक्षिण में BNS और हरियाणा प्रिवेंशन ऑफ गैम्बलिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है, पुलिस अब गिरोह के अन्य साथियों और मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी है। गुरुग्राम पुलिस ने कहा कि साइबर अपराध रोकने के लिए त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।
