Kasari Masari सब पोस्ट ऑफिस स्थानांतरित किया तो धरना-प्रदर्शन और अनशन होगा

Kasari Masari सब पोस्ट ऑफिस स्थानांतरित किया तो धरना-प्रदर्शन और अनशन होगा

Kasari Masari सब पोस्ट ऑफिस को स्थांतरित किए जाने के खिलाफ अब लोग लामबंद होने लगे हैं। प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र में स्थित इस सब पोस्ट ऑफिस में हजारों खाता-धारक हैं। अगर यह पोस्ट ऑफिस ट्रांसफर हुआ तो सीनियर सिटीजन खास तौर पर पेंशनर्स को बेवजह परेशानी हो जाएगी। इस सिलसिले में स्थानीय लोगों ने मीडिया क्लब में प्रेस वार्ता भी की।

संगम नगरी प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र कसारी मसारी उप डाकघर का है जहां सालों से यहां पर डाकघर है मगर अब इसे दूसरे डाकघर में मर्ज किया जा रहा है जिसको लेकर उप डाकघर कसारी मसारी के करीब 5000खाताधारक इसका विरोध कर रहे हैं।

मीडिया क्लब के हर्ष नारायण सभागार में एक प्रेस वार्ता के माध्यम से प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि कसारी मसारी डाकघर उनके घर के पास ही रहना चाहिए ताकि वो आसानी से अपना खाता संचालन कर सकें। यहां पर बुजुर्ग महिलाएं और पुरुषों का खाता है जिनकी पेंशन उनके खाते में आती है कुछ महिलाएं तो ऐसी भी हैं जो वाकर का सहारा लेकर चलती है और ऐसे लोगों ने अब सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

प्रेस वार्ता में बताया गया कि वो लोग बड़े अफसरों,  सांसद और  विधायक आदि से मिल चुके हैं मगर उनकी भी बात नहीं सुनी जा रही है। प्रेस वार्ता के माध्यम से सरकार को यह चेतावनी भी दी यदि कसारी-मसारी उप डाकघर को स्थानांतरित किया तो धरना-प्रदर्शन और अनशन भी करेंगे।

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *