Govt Degree College वारासिवनी के छात्रों ने पूर्व विधायक को सौंपा ज्ञापन

Govt Degree College वारासिवनी के छात्रों ने पूर्व विधायक को सौंपा ज्ञापन

Govt Degree College  शासकीय महाविद्यालय के विधि संकाय के तीनों वर्ष के विद्यार्थियों ने पूर्व विधायक प्रदीप जायसवाल को ज्ञापन सौंपकर अध्ययन कार्य में आ रही दिक्कतों से अवगत कराया। विधि विभाग के लगभग दो दर्जन छात्र-छात्राओं ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि विधि विभाग के नये भवन में अन्य संकाय की क्लासेस लगने से अब अध्ययन कार्य में तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है।
पूर्व विधायक प्रदीप जायसवाल को ज्ञापन सौपते समय विधि विभाग के विद्यार्थियों में फरहान खान, सिद्धार्थ उके, आकाश खरोले, प्रतिभा उइके, दीक्षा उइके, शानू मेश्राम, पायल मरकाम, भारती मडावी, मेघा श्याम कुंवर, राम कोल्ते, कुलदीप मात्रे, तिश्या उके, ग्रेसी देशमुख, हिमानी मडावी, अनामिका, रोशनी, सिद्धी बिसेन, खुशबू ठाकरे आदि उपस्थित रहे।

ज्ञापन सौपने के बाद विधि विभाग के तृतीय साल के छात्र फरहान खान ने बताया कि पूर्व विधायक प्रदीप जायसवाल ने तत्कालीन समय में यह नया भवन विधि विभाग को समर्पित किया था। किंतु अब महाविद्यालय द्वारा इस भवन में हिंदी विभाग, राजनीति विभाग और इतिहास विषय के छात्रों की क्लासेस भी लगायी जा रही है। जिसके कारण विधि संकाय के विद्यार्थियों को अध्ययन कार्य में तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। जगह की कमी के कारण विधि विभाग की लायब्रेरी भी संचालित नहीं हो पा रही है और लीगल क्लासेस भी नहीं लग पा रही है।

विधि संकाय सिक्स सेमेस्टर की छात्रा प्रतिभा उइके ने बताया कि इस नये भवन की सौगात तत्कालीन समय में पूर्व विधायक प्रदीप जायसवाल ने अनुदान के रूप में देकर इसे विधि विभाग को प्रदान किया था। किंतु अब महाविद्यालय प्रबंधन और जनभागीदारी समिति इस भवन को कालेज का बताकर अन्य विषयों की क्लासेस भी इसी भवन में संचालित कर रही है। जिससे विधि संकाय के तीनों साल के लगभग 150 विद्यार्थियों को अध्ययन कार्य में बेहद दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन के बाद पूर्व विधायक प्रदीप जायसवाल ने विधि संकाय के विद्यार्थियों को आश्वस्त कराया हैं कि उनकी समस्या के संबंध में महाविद्यालय प्रबंधन समिति से चर्चा की जायेगी। साथ ही जरूरत पड़ी तो वे स्वयं महाविद्यालय में आकर विधि संकाय की अध्ययन कार्य की दिक्कतों को जल्द दूर कर करने का कार्य करेगे।
वारासिवनी से आनंद वर्मा की रिपोर्ट।

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *