New Amritsar की परेशानियों के हल के लिए सांसद औजला से मिले क्षेत्रवासी

New Amritsar न्यू अमृतसर क्षेत्र के निवासी आज सांसद गुरजीत सिंह औजला और उनके पिता सरबजीत सिंह औजला से मिलने पहुंचे ओर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने इलाके में आ रही विभिन्न समस्याओं को विस्तारपूर्वक उनके समक्ष रखा और जल्द समाधान की मांग की।

मुलाकात के दौरान निवासियों ने बताया कि न्यू अमृतसर में लंबे समय से कई बुनियादी समस्याएं लोगों को परेशान कर रही हैं, जिनके समाधान के लिए प्रशासनिक स्तर पर प्रभावी कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। क्षेत्रवासियों ने सांसद औजला को इलाके की मौजूदा स्थिति से अवगत करवाते हुए कहा कि लोगों को रोजमर्रा की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सांसद गुरजीत सिंह औजला ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि न्यू अमृतसर की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों से बातचीत कर जल्द उचित कार्रवाई करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और किसी भी क्षेत्र को नजरअंदाज नहीं होने दिया जाएगा।

इस अवसर पर न्यू अमृतसर के कुलजीत सिंह, मलकीत सिंह, रविंद्र सिंह, राकेश शर्मा, जज कुमार, अमन अत्री, हरविंदर सिंह, मनदीप सिंह, साहिल महाजन, रमेश शर्मा, ध्यान सिंह, भूपिंदर सिंह सहित बड़ी संख्या में इलाके के निवासी उपस्थित रहे।

न्यू अमृतसर क्षेत्र के निवासी आज सांसद गुरजीत सिंह औजला और उनके पिता सरबजीत सिंह औजला से मिलने पहुंचे ओर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने इलाके में आ रही विभिन्न समस्याओं को विस्तारपूर्वक उनके समक्ष रखा और जल्द समाधान की मांग की।

मुलाकात के दौरान निवासियों ने बताया कि न्यू अमृतसर में लंबे समय से कई बुनियादी समस्याएं लोगों को परेशान कर रही हैं, जिनके समाधान के लिए प्रशासनिक स्तर पर प्रभावी कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। क्षेत्रवासियों ने सांसद औजला को इलाके की मौजूदा स्थिति से अवगत करवाते हुए कहा कि लोगों को रोजमर्रा की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सांसद गुरजीत सिंह औजला ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि न्यू अमृतसर की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों से बातचीत कर जल्द उचित कार्रवाई करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और किसी भी क्षेत्र को नजरअंदाज नहीं होने दिया जाएगा।

इस अवसर पर न्यू अमृतसर के कुलजीत सिंह, मलकीत सिंह, रविंद्र सिंह, राकेश शर्मा, जज कुमार, अमन अत्री, हरविंदर सिंह, मनदीप सिंह, साहिल महाजन, रमेश शर्मा, ध्यान सिंह, भूपिंदर सिंह सहित बड़ी संख्या में इलाके के निवासी उपस्थित रहे।

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *