Waraseoni कोर्ट ने सूदखोर सुनील अरोरा को फिर भेजा पुलिस रिमांड में

Waraseoni कोर्ट ने सूदखोर सुनील अरोरा को फिर भेजा पुलिस रिमांड में

Warase0ni ऊॅची ब्याज दर पर रकम उधार देकर उसकी वसूली के लिए कर्जदार को मानसिक व आर्थिक रुप से प्रताडि़त करने के आरोप में गिरफ्तार सुनील अरोरा को शुक्रवार को वारासिवनी पुलिस ने वारासिवनी व्यवहार न्यायालय में पेश किया और पूछताछ के लिए एक बार फिर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

कुछ प्रताडि़त लोगों द्वारा सुनील अरोरा के खिलाफ शिकायत की थी। जिसके आधार पर पुलिस अधीक्षक बालाघाट द्वारा एक टीम बनाकर उसके खिलाफ कार्यवाही प्रारंभ की गई थी। इस कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम ने सुनील अरोरा को गिरफ्तार कर जांच प्रारंभ की और पहले न्यायालय से 6 दिन की पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ की। जिसमें सुनील अरोरा के द्वारा बताए गए स्थानों पर छापामार कार्यवाही कर हस्ताक्षरित कोरे चेक, भूमियों से जुड़े हुए दस्तावेज, बैंक दस्तावेज, एटीएम कार्ड, स्टांप पेपर सहित अन्य जरुरी दस्तावेज बरामद किए थे। इस दौरान कुछ पीडि़त नागरिकों ने भी पुलिस थाने में पहुच कर लिखित शिकायत दर्ज करवा कर अपने बयान भी दर्ज करवाये है।

पुलिस जांच के दौरान आरोपी सुनील अरोरा द्वारा कर्जदार को डराने, धमकाने और चेक बाऊंस के मामले में फंसाने के आरोप भी पीडि़तों द्वारा लगाए गए है। पुलिस कार्यवाही के दौरान आरोपी सुनील अरोरा व उसके बताए हुए ठिकानों से पुलिस ने 153 कोरे चेक, जमीन की रजिस्ट्री के दस्तावेज, स्टांप पेपर, एटीएम कार्ड, मोबाईल फोन और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए है। फिलहाल वारासिवनी पुलिस ने आरोपी सुनील अरोरा को 8 मई को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर पूछताछ के लिए लिया है।

 

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *