Bareilly Maulana Death Mystery: बरेली में बिहार के मौलना की मौत- हादसा या हत्या!

Bareilly Maulana Death Mystery: बरेली में बिहार के मौलना की मौत- हादसा या हत्या!

Bareilly Maulana Death Mystery रेल वे  ट्रैक पर मिली मौलाना तौसीफ रजा की लाश के मामले ने अब नया रूप ले लिया है। बिहार से उनकी पत्नी तबस्सुम खातून सोमवार को बरेली जंक्शन पहुंचीं और जीआरपी थाने में हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर सौंपी।

तबस्सुम खातून ने जीआरपी थाने में दिए प्रार्थना पत्र में स्पष्ट कहा कि उनके पति की मौत कोई हादसा नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश के तहत हत्या है। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रेन के डिब्बे में कुछ लोगों ने तौसीफ के साथ मारपीट की और फिर उन्हें चलती ट्रेन से फेंक दिया।

बरेली एसएसपी कार्यालय पहुंची मृतक की पत्नी के अनुसार, 26 अप्रैल की रात करीब 9:45 बजे तौसीफ ने फोन पर बताया कि ट्रेन में कुछ लोग उन्हें पीट रहे हैं। तबस्सुम ने तुरंत वीडियो कॉल की, जिसमें उन्होंने कई लोगों को पति के साथ मारपीट करते देखा। उन्होंने 30 सेकंड का ऑडियो और 2 मिनट 53 सेकंड का वीडियो रिकॉर्ड किया। इसके बाद तौसीफ का मोबाइल बंद हो गया। अगली सुबह 9:30 बजे एक मैसेज मिलने पर फोन करने पर पुलिस ने उनकी गंभीर हालत बताई। बाद में परिजनों को मौत की सूचना दी गई। परिवार बरेली आया, कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव बिहार ले गया और अंतिम संस्कार किया।

परिवार का दावा: साजिशन हत्या, हादसा नहीं

परिवार बताता है कि तौसीफ घर के इकलौते कमाने वाले थे, उनकी मौत से सब बिखर गया। पत्नी का कहना है कि यह सामान्य हादसा नहीं, ट्रेन में मौजूद लोगों ने मारपीट कर हत्या को हादसा दिखाने की कोशिश की। पुलिस का कहना है कि तहरीर पर जांच शुरू होगी, साक्ष्य मिले तो मुकदमा दर्ज कर दोषियों पर सख्ती की जाएगी।

यह भी देखेंः बिहार के मौलाना की बरेली में मर्डर मिस्ट्री

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *