Drama: वकील पर एक्शन के लिए महिला चढ़ी टंकी पर, वकील ने महिला पर जड़े आरोप, पुलिस क्या बोली- देखें खबर

Drama: वकील पर एक्शन के लिए महिला चढ़ी टंकी पर, वकील ने महिला पर जड़े आरोप, पुलिस क्या बोली- देखें खबर

High Voltage Drama प्रयागराज के एक अधिवक्ता नूर आलम ने रविवार को पल्लवी सिंह नाम की महिला पर हनी ट्रैप करने और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। इस सिलसिले में नूर आलम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित की। पुलिस पल्लवी सिंह को नूर आलम की पत्नी बता रही है। नूर आलम ने पल्लवी सिंह पर आरोप लगाया है कि वो  कि महिला अलग-अलग नामों से सोशल मीडिया पर सक्रिय है और हनी ट्रैप व ब्लैकमेलिंग कर करोड़ों की उगाही कर चुकी है।

अधिवक्ता नूर आलम ने पत्रकारों को न कुछ तस्वीरें भी दिखाई जिनमें महिला (पल्लवी सिंह) अवैध तमंचा और AK-47 जैसे हथियारों के साथ नजर आ रही है। नूर आलम का यह भी आरोप है कि महिला के खिलाफ 14 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। 2021 में दीपक पासी नाम के व्यक्ति पर धारा 376 के तहत केस दर्ज कराकर 16 लाख रुपये की जमीन अपने गैंग मेंबर अनुराधा के नाम करवा ली थी।

इससे पहले की कहानी यह है कि शनिवार दोपहर पुलिस कमिश्नरेट के फाफामऊ थाना में इत्तला आई कि नूर आलम के खिलाफ कार्रवाई न होने से दुखी पल्लवी सिंह पानी की टंकी पर चढ़ गई है। पल्लवी टंकी पर खड़े होकर लगातार मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रही थी। सूचना पर फाफामऊ थाना पुलिस और एसीपी थरवई अरुण पाराशर मौके पर पहुंचे।

एसीपी थरवई अरुण पाराशर के मुताबिक पानी की टंकी पर चढ़ी महिला पल्लवी सिंह उर्फ चीकू सिंह का अपने पति मोहम्मद आलम के साथ विवाद चल रहा है। पहले भी मोबाइल, घर व अन्य मामलों को लेकर दोनों में विवाद रहा है और दोनों ने एक दूसरे पर कई मुकदमे दर्ज कराए हैं।

एसीपी के मुताबिक पल्लवी का आरोप है कि उनके पति मोहम्मद आलम के कुछ साथियों ने उनके घर का जबरन ताला तोड़ा और कुछ सामान गायब कर दिया है। पल्लवी का कहना है कि वह सामान उनकी मेहनत की कमाई से खरीदा गया था।

एसीपी अरुण पाराशर ने बताया कि पुलिस लगातार पल्लवी सिंह को आश्वासन दिया कि प्रार्थना पत्र पर विचार कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।इसके बाद पल्लवी सिंह टंकी से नीचे उतर आई।  पुलिस के अनुसार पल्लवी सिंह मूल रूप से बलिया की रहने वाली है और उसके खिलाफ भी कई मुकदमे दर्ज हैं।

पल्लवी सिहं का यह भी आरोप है कि नूर आलम वगैरा अतीक अहमद गैंग से जुड़े हुए थे। ये लोग पिछले चार साल से वो लगातार परेशान कर रहे हैं। शिकायत किए जाने के बाद भी जब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो उन्हें मजबूरी में टंकी पर चढ़ने का फैसला किया।

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *