Bareilly Crime News: सावरकर चौराहे पर व्यापारी की हत्या की कोशिश

Bareilly Crime News: सावरकर चौराहे पर व्यापारी की हत्या की कोशिश

Bareilly Crime News इज्जतनगर थाना क्षेत्र के सैनिक कॉलोनी निवासी थोक व्यापारी तरुण अरोड़ा ने आरोप लगाया है कि  कुछ बदमाशों ने उन्हें घेरकर जान से मारने और लूटने की कोशिश की। यह घटना वीर सावरकर नगर चौराहे के पास हुई, जहां पहले से गिरोह बनाकर खड़े लोगों ने उनकी कार को निशाना बनाया।

व्यापारी तरुण अरोड़ा का आरोप है 23 अप्रैल 2026 की रात करीब 12:52 वो अपनी गाड़ी से घर लौट रहे थे, अचानक सड़क पर खड़े 8-10 लोग उनकी कार की ओर दौड़ पड़े और “रोको-मारो, जान से मार दो, लूट लो” जैसी धमकियां देने लगे।

आरोप है कि बदमाशों ने उन्हें जबरन गाड़ी से उतारकर उठाने की कोशिश की, लेकिन किसी तरह उन्होंने मौके से भागकर अपनी जान बचाई।

घटना यहीं खत्म नहीं हुई। पीड़ित का दावा है कि आरोपियों ने कई गाड़ियों से उनका पीछा भी किया, जिनमें एक वाहन का नंबर UP25DL4040 बताया गया है, जबकि एक काले रंग की कार (नंबर के अंतिम अंक 4111) और एक स्विफ्ट डिजायर भी शामिल थी। काफी दूर तक पीछा करने के बाद वह किसी तरह सुरक्षित घर पहुंच पाए।

अगले दिन आसपास के CCTV कैमरों की जांच में सामने आया कि यह गिरोह अक्सर महानगर और राजेंद्र नगर इलाके में सक्रिय रहता है और इस तरह की घटनाओं को अंजाम देता है। पीड़ित ने कुछ आरोपियों की पहचान भी की है, जिनमें अमित शर्मा, सोहेल खान, कुलदीप सक्सेना उर्फ बन्टी और अशोक सक्सेना के नाम शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि इन पर पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। इस घटना के बाद इलाके के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। चूंकि वारदात लगभग एक हफ्ते पुरानी है इसलिए पुलिस ने कहा है कि जांच के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *