Bareilly Riots 2025 का वांछित साजिद सकलेनी जाएगा जेल, सुप्रीम कोर्ट में याचिका खारिज

Bareilly Riots 2025 का वांछित साजिद सकलेनी जाएगा जेल, सुप्रीम कोर्ट में याचिका खारिज

Bareilly Riots 2025 में वांछित आरोपी साजिद सकलेनी को सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिली है। अदालत ने उसकी याचिका खारिज कर दी, जिससे उसकी कानूनी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। पुलिस ने साजिद की गिरफ्तारी के लिए अभियान छेड़ दिया है।

जानकारी के अनुसार, 26 सितंबर 2025 को हुए बवाल के मामले में साजिद सकलेनी पर कई मुकदमे दर्ज हैं। वह कुल 11 मामलों में वांछित बताया जा रहा है। इससे पहले हाईकोर्ट ने भी उसकी एफआईआर रद्द करने और अंतरिम जमानत की मांग वाली याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद उसने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था।

गवाह को धमकाने का भी आरोप 

बवाल से जुड़े एक मामले में गवाह को धमकाने का आरोप भी सामने आया है। इस प्रकरण में पुलिस ने संबंधित लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है। मामले में कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है।

कैंट इंस्पेक्टर संजय धीर की मजबूत विवेचना ने रोका रास्ता

हाईकोर्ट के बाद अब सुप्रीम कोर्ट से भी राहत न मिलने के कारण साजिद सकलेनी की कानूनी स्थिति कमजोर हो गई है और पुलिस की कार्रवाई तेज होने की संभावना है।

पुलिस की सख्ती जारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामलों की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई जारी है और वांछित आरोपियों की तलाश की जा रही है। अदालतों में दायर याचिकाओं के खारिज होने के बाद साजिद सकलानी पर गिरफ्तारी का दबाव बढ़ गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *