Sri Lanka का भारत सहित सात देशों के नागरिकों को मुफ्त वीजा जारी करने का फैसला

Sri Lanka का भारत सहित सात देशों के नागरिकों को मुफ्त वीजा जारी करने का फैसला

Sri Lanka: श्रीलंका ने एक प्रायोगिक परियोजना के हिस्‍से के रूप में भारत सहित सात देशों के नागरिकों को नि:शुल्‍क वीजा जारी करने का फैसला किया है।

श्रीलंका कैबिनेट ने भारत, चीन, रूस, मलेशिया, जापान, इंडोनेशिया और थाईलैंड के पर्यटकों के लिए वीजा शुल्क में माफ करने के प्रस्‍ताव को मंजूरी दे दी है।

श्रीलंका के पर्यटन मंत्री हरिन फर्नांडो ने कहा है कि प्रायोगिक परियोजना 31 मार्च, 2024 तक जारी रहेगी।

आर्थिक संकट से पर्यटन उद्योग को पहुंची क्षति से निपटने के लिए वर्तमान वित्‍त वर्ष में श्रीलंका अभी तक 10 लाख से अधिक पर्यटकों का स्वागत कर चुका है।

श्रीलंका के पर्यटन विकास प्राधिकरण के आंकड़ों के अनुसार पर्यटकों में भारतीय नागरिकों की संख्‍या सर्वाधिक दो लाख से अधिक रही है, जबकि रूस एक लाख 32 हजार पर्यटकों के साथ दूसरे स्थान पर है।

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *