World Heritage Sites: शांतिनिकेतन UNESCO की विश्व धरोहर सूची में शामिल

World Heritage Sites: शांतिनिकेतन UNESCO की विश्व धरोहर सूची में शामिल

World Heritage Sites: सऊदी अरब के रियाद में चल रहे यूनेस्को विश्व धरोहर समिति के 45वें सत्र में पश्चिम बंगाल स्थित शांतिनिकेतन को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल कर लिया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस पर खुशी जताते हुए इसे सभी भारतीयों के लिए गर्व का पल बताया।

सऊदी अरब के रियाद में चल रहे यूनेस्को विश्व धरोहर समिति के 45वें सत्र में पश्चिम बंगाल स्थित शांतिनिकेतन को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल कर लिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस पर खुशी जताते हुए इसे सभी भारतीयों के लिए गर्व का पल बताया। नोबेल पुरस्कार से सम्मानित और प्रसिद्ध कवि गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ने लगभग एक सदी पहले शांतिनिकेतन में विश्वभारती विद्यालय का निर्माण किया था ।

पीएम मोदी ने शांति निकेतन के यूनेस्को विश्व धरोहर सूची का हिस्सा बनने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा, “खुशी है कि गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के दृष्टिकोण और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक शांति निकेतन को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया है। यह सभी भारतीयों के लिए गर्व का क्षण है।”

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *