रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 में पांच शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज

रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 में पांच शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने बुधवार को बेंगलुरु में अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20I के दौरान पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक बनाने वाले पहले क्रिकेटर बनने का कीर्तिमान हासिल किया.

रोहित टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक शतक बनाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं.

रोहित शर्मा ने जड़ा 5वां टी20 इंटरनेशनल शतक

धाकड़ ओपनर रोहित शर्मा ने इस मैच में अपने करियर का 5वां टी20 इंटरनेशनल शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक ठोकने वाले बल्लेबाज बन गए.

उन्होंने अपने ही टीम साथी सूर्यकुमार यादव (4 शतक) और ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल (4 शतक) को पीछे छोड़ दिया.

शुरुआत में संघर्ष, फिर की बरसात

रोहित की शुरुआत यहां भी अच्छी नहीं रही थी और पहले ओवर से ही वो रनों के लिए संघर्ष कर रहे थे. 7 गेंद खेलने के बाद रोहित अपना खाता खोल सके. लेकिन दूसरी ओर से यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, शिवम दुबे और संजू सैमसन के रूप में 4 विकेट जल्दी से गिर गए.

सिर्फ 22 रन पर 4 विकेट गिरने के बाद रोहित ने पारी को संभाला. काफी देर तक रोहित 100 से भी कम के स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते रहे. आखिरकार रोहित ने बाउंड्री बटोरनी शुरू की और 41 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया.

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *