ISSF World Cup Final 2023: दोहा में कल से शुरू होंगे ‘आईएसएसएफ विश्‍वकप फाइनलः2023’ के मुक़ाबले, तीन स्वर्ण समेत भारत के खाते में अब तक 9 पदक

ISSF World Cup Final 2023: दोहा में कल से शुरू होंगे ‘आईएसएसएफ विश्‍वकप फाइनलः2023’ के मुक़ाबले, तीन स्वर्ण समेत भारत के खाते में अब तक 9 पदक

ISSF World Cup Final 2023: अंतर्राष्‍ट्रीय निशानेबाजी खेल परिसंघ-आई.एस.एस.एफ विश्‍वकप फाइनल 2023 के मुकाबले, कल से कतर की राजधानी दोहा में दस मीटर एयर पिस्‍टल में पुरुषों और महिलाओं की स्‍पर्धा के साथ शुरू होंगे।

प्रतियोगिता में निशानेबाजी की विभिन्‍न प्रतिस्‍पर्धाओं में 13 भारतीय निशानेबाज शीर्ष सम्‍मान के लिए भाग्‍य आजमाएंगे। अंतिम सत्र में इस वर्ष निशानेबाजी की 12 विश्‍वकप प्रतियोगिताओं में शीर्ष स्‍थान प्राप्‍त करने वाले 15 निशानेबाज अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करेंगे। इस महीने की 18 तारीख से शुरू हुई प्रतियोगिता 26 नवंबर तक चलेगी।

विश्‍वकप पदक तालिका में तीन स्‍वर्ण, एक रजत और पांच कांस्‍य पदकों के साथ भारत तीसरे स्‍थान पर है। सात स्‍वर्ण पदक के साथ चीन पहले स्‍थान पर है, जबकि सर्बिया दूसरे स्थान पर है।

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *