Asian Games 2023: एशियाई खेलों में भारत ने आज छठे दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्‍वर्ण सहित आठ पदक जीते

Asian Games 2023: एशियाई खेलों में भारत ने आज छठे दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्‍वर्ण सहित आठ पदक जीते

Asian Games 2023: चीन में हांगचोओ एशियाई खेलों में भारत ने आज छठे दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्‍वर्ण सहित आठ पदक जीते। 

भारतीय निशानेबाजों ने आज कुल पांच पदक जीते। इसके साथ ही भारत के निशानेबाजी में कुल 18 पदक हो गए हैं। पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पॉजिशन स्पर्धा में भारत के ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, स्वप्निल सुरेश और अखिल श्‍योरण की टीम ने स्‍वर्ण पदक जीता। महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्‍टल व्‍यक्तिगत स्‍पर्धा में पलक गुलिया ने स्‍वर्ण और ईशा सिंह ने रजत पदक जीता।

महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में भारत की पलक गुलिया, र्इशा सिंह और  दिव्‍या सुब्‍बाराजू थडिगोल ने रजत पदक जीता। 50 मीटर राइफल थ्री पॉजिशन व्यक्तिगत स्पर्धा में ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने रजत पदक हासिल किया।

टेनिस में भारत के रामकुमार रामनाथन और साकेत माइनेनी की जोड़ी को पुरुष डबल्‍स का रजत पदक मिला। स्‍क्‍वॉश में जोशना चिनप्पा, तन्वी खन्‍ना और अनहत सिंह की टीम ने कांस्‍य पदक जीता। पुरुषों की टीम स्पर्धा में भारत मलेशिया को हराकर फाइनल में पहुंच गया है।

महिलाओं की गोला फेंक स्पर्धा में भारत की किरण बालियान को कांस्य पदक मिला है। किरण ने 17 दशमलव तीन-छह मीटर तक गोला फेक कर तीसरा स्थान हासिल किया।

हॉकी में पूल ए के मैच में भारत ने मलेशिया को 6-0 से हरा दिया है।

बैडमिंटन में लक्ष्य सेन, किदांबी श्रीकांत और मिथुन मंजूनाथ की टीम ने नेपाल को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

टेबल टेनिस में मनिका बत्रा महिला सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है।

मुक्केबाजी में निकहत जरीन को मुकाबला शुरु होने के केवल 53 सेकेंड में ही विजेता घोषित कर दिया गया। निकहत ने सेमीफाइनल में पहुंचकर न केवल एशियाई खेलों का पदक सुनिश्चित किया है बल्कि पेरिस ओलंपिक में भी कोटा स्थान सुरक्षित कर लिया है। भारत आठ स्वर्ण, 12 रजत और 13 कांस्य सहित कुल 33 पदकों के साथ तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया है।

Rajeev Sharma Avatar

Rajeev Sharma

Chief Editor & CEO PhD, LLB
Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *