एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची भारतीय हॉकी टीम, जापान को सेमीफाइनल में बुरी तरह रौंदा

0
Asian Champions Trophy 2023

Asian Champions Trophy 2023

Asian Champions Trophy 2023: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची भारतीय हॉकी टीम, जापान को सेमीफाइनल में बुरी तरह रौंदाएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के फाइनल में भारतीय हॉकी टीम पहुंच गई है।

जापान को सेमीफाइनल में भारत ने बुरी तरह हराया। भारत ने 5-0 से इस मुकाबले को जीता। पाकिस्तान को भी भारत ने बड़े अंतर से हराया था।

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 का सेमीफाइनल मुकाबला मेजबान भारत और जापान के बीच शुक्रवार की रात को चेन्नई के मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम में खेला गया। करीब 8 हजार दर्शकों के बीच भारतीय टीम ने जापान की टीम को बुरी तरह से हराया। इस नॉकआउट मैच में भारत ने 5-0 से जीत हासिल की और खिताबी दावेदारी पेश की। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अजेय रही। हालांकि, लीग फेज में एक मैच ड्रॉ रहा था। ये मैच जापान के ही खिलाफ था, लेकिन सेमीफाइनल में भारत ने एकतरफा जीत हासिल की। अब देखना ये है कि क्या हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली टीम मलेशिया को हराकर खिताब जीतती है या नहीं।

मुकाबले की बात करें तो भारत के लिए दूसरे क्वॉर्टर में भारत ने पहला गोल दागा। 19वें मिनट में हार्दिक और सुमित ने मिलकर गेंद को आगे भेजा और हार्दिक ने आकाशदीप को दिया और फिर उन्होंने उसे नेट में भेजा। इस तरह भारत 1-0 से आगे निकला। चंद मिनटों के बाद भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला और हरमनप्रीत ने गोल कर दिखाया और भारत को 2-0 की बढ़त दिलाई। ये सब 23वें मिनट में हुआ। जल्द ही मनप्रीत सिंह ने गोल किया और भारत को हाफ टाइम तक 3-0 से आगे कर दिया। भारतीय टीम पूरे दमखम के साथ उतरी और टीम को दर्शकों से भी भरपूर समर्थन मिला।
मलेशिया से होगा सामना
भारत ने चौथा गोल 39वें मिनट में किया, जब सुमित ने गेंद को नेट्स में भेजा। यहां भी मनप्रीत सिंह ने असिस्ट किया। भारत अब मैच में काफी आगे निकल चुका था, क्योंकि करीब 70 फीसदी मैच खत्म हो चुका था। भारत की तरफ से एक और गोल लोकल ब्वॉय कार्थी सेल्व ने किया। कार्थी सेल्वम ने फील्ड गोल करके भारत की बढ़त को 5-0 किया, लेकिन जापान की टीम एक भी बार गेंद को नेट्स में नहीं भेज सकी। भारत का सामना अब एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के फाइनल में मलेशिया की टीम से होगा। ये टीम भी इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रही है।

Also read: Hockey Asian Champions Trophy हरमनप्रीत का डबल डोज़, पाकिस्तान को 4-0 से रौंदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *