Diwali Vastu Tips: दीपावली पर घर लाएं ये खास चीजें, मां लक्ष्मी कृपा करेंगी

Diwali Vastu Tips: दीपावली पर घर लाएं ये खास चीजें, मां लक्ष्मी कृपा करेंगी

Diwali Vastu Tips: इस साल दीपावली का त्योहार 12 नवंबर को मनाया जाएगा। लोग इस दिन कई चीजें खरीदते हैं।

ऐसे में यदि आप भी दीपावली पर कुछ खरीदने की सोच रहे हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं कि वास्तु और ज्योतिष के अनुसार इस दिन क्या खरीदना शुरू होता है। आप भी ये चीजें खरीद कर मां लक्ष्मी की कृपा पा सकते हैं। तो चलिए पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार जानते हैं कि कौन सी चीजें दीपावली के दिन खरीदना शुभ माना जाता है।

धातु का कछुआ
हमारे हिंदू धर्म में वास्तु के अनुसार कछुआ खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन धातु के कछुए खरीदने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। अगर आप दिवाली के अवसर पर धातु का कछुआ घर लाते हैं, तो इससे घर में सुख-समृद्धि आती है। इसकी जगह पर आप चाहें तो सोने, चांदी या पीतल का कछुआ भी घर जा सकते हैं। ऐसा करने से घर में कभी धन की कमी नहीं होती।

लक्ष्मी कुबेर की मूर्ति
दीपावली के दिन माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की फोटो जरूर लाना चाहिए। ऐसे में दिवाली के खास मौके पर मां लक्ष्मी और कुबेर जी की मूर्ति घर लाना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से आपके जीवन में आर्थिक समृद्धि आती है।

मिट्टी से बनी चीजें
मिट्टी के बर्तन सेहत के लिए तो अच्छे माने ही जाते हैं साथ ही साथ ये शुभता के भी प्रतीक होते हैं। कहते हैं इस दिन यदि घर में मिट्टी के बर्तन और मिट्टी का घर लाया जाए तो आपके जीवन में घर खरीदने का सपना जल्द पूरा होता है। कई लोग दिवाली के दिन मिट्टी की सुराही भी घर लाते हैं। आप भी इस दिन सुराही जरूर लाएं। उसमें पानी भरकर घर की उत्तर दिशा में रखें। ऐसा करने से धन संबंधी सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं।

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *