PM Modi in UAE भारत हमेशा यूएई के साथ है, ईरान को चेतावनी, होर्मुज़ खुले हमारी प्राथमिकता-देखें वीडियो

PM Modi in UAE भारत हमेशा यूएई के साथ है, ईरान को चेतावनी, होर्मुज़ खुले हमारी प्राथमिकता-देखें वीडियो

PM Modi in UAE पांच देशों की यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदी पहले पड़ाव यूएई पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी का अबुधावी एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत हुआ। पीएम मोदी को गॉर्ड ऑफ ऑनर पेश किया गया।

इससे पहले यूएई की वायुसेना के एफ16 विमानों ने प्रधानमंत्री मोदी के विमान को एस्कॉर्ट किया। प्रधानमंत्री मोदी ने यूएई के  राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान के साथ हुई द्विपक्षीय मुलाकात के दौरान यूएई पर हुए हमलों की निंदा की। प्रधानमंत्री मोदी ने दोहराया कि भारत संकट के समय में यूएई के साथ खड़ा है और हमेशा खड़ा रहेगा।

इस अवसर पर भारत और यूएई के बीच ऊर्जा सहित कई महत्वपूर्ण आवश्यकताओं पर समझौते भी हुए। देखें वीडियो-

पीएम मोदी का UAE दौरा ऐसे वक्त में हो रहा है जब देश में तेल बचाने की मुहिम चल रही है। रूस से तेल खरीदने की अमेरिकी छूट भी खत्म होने जा रही है। ये छूट 16 मई तक के लिए दी गई है। अगर अमेरिका इस छूट को आगे नहीं बढ़ाता है, तो भारत को रूस से कच्चे तेल के आयात को कम करना पड़ सकता है। इस बीच भारत ने अमेरिका से रूसी तेल पर दी गई छूट बढ़ाने की अपील की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नई दिल्ली ने वॉशिंगटन से कहा है कि मौजूदा हालात में एनर्जी सप्लाई बनाए रखना बहुत जरूरी है। अगर तेल के बाज़ार में हालात यूं ही बने रहे तो इसका असर भारतीय अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *