Snowfall in J&K: घाटी का मौसम हुआ सुहाना, ऊपरी हिस्‍सों में हुई बर्फ़बारी

Snowfall in J&K: घाटी का मौसम हुआ सुहाना, ऊपरी हिस्‍सों में हुई बर्फ़बारी

Snowfall in J&K: कश्मीर के ऊंचे इलाकों में शुक्रवार सुबह ताजा बर्फबारी हुई, जबकि मैदानी इलाकों में बारिश हुई। जम्मू संभाग में भारी बारिश और ओलावृष्टि के बाद निचले क्षेत्रों में पानी भर गया है। जम्मू संभाग के जिला पुंछ और राजोरी को कश्मीर घाटी के शोपियां जिले से जोड़ने वाले मुगल रोड पर  बर्फबारी हुई है।

जम्मू श्रीनगर नेशनल हाईवे बंद

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग, राजौरी से कश्मीर को जोड़ने वाला मुगल रोड बंद हो गया है। जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 44 मेहर रामबन में भूस्खलन के चलते गाड़ियों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है।

बारिश-बर्फबारी से तापमान में गिरावट

रात करीब दो बजे गर्ज के साथ तेज बारिश शुरू हुई और बारिश का यह सिलसिला सुबह 11:00 बजे तक जारी रहा। बारिश की संभावना अभी भी बनी हुई है। इस बीच कश्मीर घाटी के अन्य हिस्सों में बारिश हुई। जिसके परिणामस्वरूप अधिकतम तापमान में काफी गिरावट आई।

 जम्मू का अधिकतम तापमान 21.0

जम्मू का अधिकतम तापमान 21.0, न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में 17.5 एमएम बारिश दर्ज की गई।

Rajeev Sharma Avatar

Rajeev Sharma

Chief Editor & CEO PhD, LLB
Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *