1947 Siege of Poonch भारतीय थल और वायुसेना के अदम्य साहस-शौर्य और बलिदान की कहानी

1947 Siege of Poonch भारतीय थल और वायुसेना के अदम्य साहस-शौर्य और बलिदान की कहानी

1947 Siege of Poonch आज जब हम चौंकी चौरा से पुंछ की उन सड़कों पर चलते हैं, तो हमारे कदमों के नीचे केवल पत्थर या डामर नहीं, बल्कि १९४७ के उस कठिन दौर की अनकही गाथाएँ सांस लेती हैं। यह वह समय था जब आज़ादी की सुबह अभी पूरी तरह रोशन भी नहीं हुई थी कि जम्मू-कश्मीर की धरती पर विश्वासघात और आक्रमण की काली छाया मंडराने लगी। कबायली लश्करों की आड़ में घुसपैठियों ने चौंकी चौरा और पुंछ के बीच की उस कच्ची पट्टी पर कब्ज़ा जमाने की साज़िश रची, ताकि रणनीतिक रूप से अहम इस मार्ग को काटकर पुंछ को भारत और जम्मू से अलग-थलग किया जा सके।

सोचिए उस मंज़र (1947 Siege of Poonch) को, जब एक छोटे-से सैन्य कॉलम पर पुलिस बैरियर के पास घात लगाकर हमला किया गया, जब राशन और रसद के रास्ते बंद करने की कोशिश हुई, और जब पुंछ में लगभग चालीस हज़ार नागरिक उम्मीद और आशंका के बीच फंसे थे। ऐसे विकट क्षणों में जब हालात हर तरफ से चुनौतीपूर्ण हों, तब वर्दी का अर्थ केवल एक पेशा नहीं रह जाता—वह अदम्य साहस, अटूट संकल्प और मातृभूमि के प्रति सर्वोच्च समर्पण बन जाता है।

1947 Siege of Pooch
1947 Siege of Pooch

(1947 Siege of Poonch) ब्रिगेडियर प्रीतम सिंह के नेतृत्व में 1 कुमाऊं रेजिमेंट के जांबाज़ों ने जिस तरह मोर्चा संभाला, स्थानीय लोगों और राज्य पुलिस के साथ मिलकर डिफेंस लाइन खड़ी की, और विंग कमांडर मेहर सिंह (मेहर बाबा) ने जान जोखिम में डालकर डकोटा विमानों से असंभव लगने वाली लैंडिंग कर एयरब्रिज बनाया—वह भारतीय सेना के शौर्य का स्वर्णिम अध्याय है। इस धरती के हर इंच को बचाने के लिए हमारे जवानों ने अपने लहू से इस माटी को सींचा।

कर्नल (रि) अजय रैना (@ajaykraina) ने 21 नवंबर 2026 को अपने ट्वीट और वीडियो के माध्यम से इस इतिहास (1947 Siege of Poonch) को फिर से जीवंत कर दिया। उन्होंने चौकी चौरा से पुंछ के बीच की उस सड़क का जिक्र किया, जो अक्टूबर-नवंबर 1947 में कच्ची पटरी (unmetalled track) थी। उस समय कवालियों की शक्ल में पाकिस्तानी फौज ने कई दिनों तक इस पट्टी पर कब्जा कर लिया था। उनका मकसद चौकी चौरा और पुंछ के बीच की पूरी पट्टी को काटकर क्षेत्र को भारत से अलग-थलग कर देना था।

1947 Siege of Pooch
1947 Siege of Pooch

पुलिस बैरियर के पास उन्होंने भारतीय सेना के एक छोटे कॉलम पर घात लगाकर हमला भी किया। इस हिस्से को वापस हासिल करने के लिए भारतीय सेना ने अपनी वीरता, अदम्य साहस दिखाया, रक्त से भूमि को सींचना पड़ा था। आज जब कोई इन सड़कों पर चलता है, तो भारतीय सेना के उन जवानों के बलिदान के प्रति सिर झुक जाता है।

भारत के सैन्य इतिहासकार कर्नल (रि.) अजय रैना के एक ट्वीट के बाद (1947 Siege of Poonch) यह स्मृति और भी गहरी हो जाती है कि हमारी आज़ादी और सुरक्षा की कीमत कितनी बड़ी रही है। यह गाथा हमें झकझोरती है, हमें गर्व से भरती है और भीतर सोए हुए उस देशभक्ति के जज़्बे को जगाती है, जो हमें याद दिलाता है कि राष्ट्र सर्वोपरि है। आइए, उन गुमनाम और नामचीन वीरों के बलिदान को नमन करें, जिसने वीरता ने हमारे ‘स्याह कल’ को ‘सुरक्षित आज’ में बदला।

1947 Siege of Poonch

1947 के विभाजन के तुरंत बाद जम्मू-कश्मीर रियासत पर पाकिस्तान समर्थित कबायली लश्करों और स्थानीय विद्रोहियों का हमला शुरू हुआ। अक्टूबर 1947 के शुरुआत में ही पुंछ क्षेत्र में विद्रोह भड़क उठा। राज्य बल के कुछ सैनिकों के विद्रोह, पाकिस्तानी फौजियों ने तेजी से इलाके पर कब्जा जमा था। (1947 Siege of Poonch)

चौकी चौरा (अब जम्मू जिले का सब-डिवीजन, अखनूर के पास, NH-144A पर) से पुंछ तक का रास्ता रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण था। यह पट्टी जम्मू क्षेत्र को पुंछ से जोड़ती थी। हमलावरों ने इसे काटकर पुंछ को पूरी तरह अलग-थलग करने की कोशिश की, ताकि रसद और राशन न पहुंच सके। कर्नल रैना के अनुसार, उसी इलाके में सेना के छोटे कॉलम पर घात लगाकर हमला किया गया।

1947 Siege of Pooch
1947 Siege of Pooch

(1947 Siege of Poonch) ब्रिगेडियर प्रीतम सिंह (तब लेफ्टिनेंट कर्नल) की कमान में 1 कुमाऊं रेजिमेंट के जवान 21 नवंबर 1947 के आसपास पुंछ पहुंचे और गैरीसन को मजबूत किया। उन्होंने राज्य की पुलिस, और स्थानीय लोगों  के साथ मिलकर रक्षा पंक्ति खड़ी की। शहर में लगभग 40,000 नागरिक भी फंसे हुए थे। रसद खत्म हो रही थी, लेकिन वायुसेना के डकोटा विमानों से आपूर्ति गिराई गई। विंग कमांडर मेहर सिंह (मेहर बाबा) ने खतरनाक परिस्थितियों में लैंडिंग की और एयरब्रिज स्थापित किया।

ऑपरेशन ईजी और लिंक-अप (1947 Siege of Poonch)

1948 में भारतीय सेना ने दक्षिणी क्षेत्र में आगे बढ़ना शुरू किया। नौशेरा, झंगर, राजौरी आदि क्षेत्रों को मुक्त कराने के बाद पुंछ राहत का अभियान चला। नवंबर 1948 में ‘ऑपरेशन ईजी’ शुरू हुआ। 19वीं ब्रिगेड और पुंछ ब्रिगेड ने मिलकर हमला किया। पीर टोपा रिज पर कब्जा, मेन्धर पर अधिकार और अंततः 20-21 नवंबर 1948 को पुंछ से लिंक-अप हो गया। ब्रिगेडियर प्रीतम सिंह की सेना दक्षिण की ओर निकली और राजौरी की ओर से आने वाली सेना की टुकड़ी के साथ मिलकर  दुश्मनों को धूल चटाई।

इस अभियान (1947 Siege of Poonch) में भारतीय सेना ने लगभग 800 वर्ग मील क्षेत्र मुक्त कराया। पुंछ लिंक-अप डे आज भी हर साल मनाया जाता है। यह सिर्फ सैन्य जीत नहीं थी, बल्कि स्थानीय आवाम और सेना के सहयोग की मिसाल भी थी।

 

कर्नल (रि.) अजय रैना (सैन्य इतिहासकार) ने ‘Hold at All Costs: The Siege & Relief of Poonch 1947-48’ नामक पुस्तक लिखी है, इस क्षेत्र के विशेषज्ञ माने जाते हैं। उनकी किताब में पुंछ के मिलिट्री ऑपरेशनों का विस्तृत वर्णन है।(1947 Siege of Poonch)

कृतज्ञ राष्ट्र (1947 Siege of Poonch)

आज चौकी चौरा-पुंछ सड़क आधुनिक हाईवे का हिस्सा है। वीडियो में साफ सड़कें, हरे पेड़, पहाड़ और आम यातायात दिखता है। लेकिन इतिहास जानने वाला हर व्यक्ति इस सड़क पर चलते हुए चुपचाप नतमस्तक हो जाता है। भारतीय सेना के जवानों ने न सिर्फ 1947-48 में बल्कि उसके बाद भी इस क्षेत्र की सुरक्षा के लिए अनगिनत बलिदान दिए हैं।

1947 Siege of Pooch
1947 Siege of Pooch

1947 Siege of Poonch हमें याद दिलाती है कि आज की शांति और सुरक्षा किसी की मेहरबानी नहीं, बल्कि बहादुर सैनिकों के खून से खरीदी गई है। जब हम इन सड़कों पर गाड़ी चलाते हैं, तो सिर्फ नजारे नहीं देखते, बल्कि उन शहीदों की याद भी करते हैं जिन्होंने इस भूगोल को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखा।

भारतीय सेना की यह गाथा (1947 Siege of Poonch) नई पीढ़ी को सिखाती है कि राष्ट्र की रक्षा में व्यक्तिगत बलिदान कितना महत्वपूर्ण होता है। कर्नल रैना जैसे दिग्गज जब सोशल मीडिया पर ऐसे ऐतिहासिक पल साझा करते हैं, तो इतिहास जीवंत हो उठता है। पुंछ लिंक-अप सिर्फ एक सैन्य अभियान नहीं था, बल्कि भारत की एकता और अखंडता की रक्षा का प्रतीक था।

आज भी राजौरी-पुंछ सेक्टर संवेदनशील बना हुआ है। लेकिन 1947-48 की तरह ही भारतीय सेना और स्थानीय आवाम का सहयोग इस क्षेत्र की सुरक्षा की नींव है। 1947 Siege of Poonch की स्मृतिया हमें भारतीय सशस्त्र बलों के प्रति निरंतर कृतज्ञ बनाए रखती है।

1947 Siege of Poonch

कठुआ में सेना का शौर्य

Rajeev Sharma Avatar

Rajeev Sharma

Chief Editor & CEO PhD, LLB

more then 30 yrs experience of Print and Electronic media. Hold the key positions in various popular media organizations as Bureau chief, Special Correspondent-investigative stories, News Editor.

Areas of Expertise: Reporting and Analysis on Contemporary, Political, Social, and Geopolitical Issues
Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *