Love Jihad: पीएम मोदी के संसदीय शहर काशी में बेखौफ चल रहा धर्मान्तरण का खेल

Love Jihad: पीएम मोदी के संसदीय शहर काशी में बेखौफ चल रहा धर्मान्तरण का खेल

Love Jihad हिंदू धर्म ध्वजा वाहक सीएम योगी आदित्यनाथ की नाक नीचे हिंदू तीर्थ नगरों में धर्मांतरण का खेल बेखौफ चल रहा है। जब मामला काशी का हो तो और ज्यादा गंभीर हो जाता है। वाराणसी में धर्म परिवर्तन और दुष्कर्म का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। सिगरा थाना क्षेत्र की एक हिंदू युवती को बहला-फुसलाकर अंबेडकर नगर ले जाने, नशीला पदार्थ पिलाकर उसका नाम बदलने और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दुष्कर्म करने के आरोपी मो. रुस्तम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अंबेडकर नगर कचहरी परिसर में युवती के शोर मचाने के बाद इस पूरी साजिश का पर्दाफाश हुआ।

पीड़िता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आरोपी मो. रुस्तम (18 वर्ष) उसे विद्यालय के बाहर से  बहला-फुसलाकर अंबेडकर नगर ले गया। वहां एक मजार पर युवती को पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया गया। इसके बाद आरोपी ने युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया और उसका नाम बदलकर ‘आफरीन बानो’ रख दिया।

आरोपी की साजिश यहीं खत्म नहीं हुई। उसने युवती के बदले हुए नाम (आफरीन बानो) से फर्जी आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज तैयार करवाए। इन्हीं फर्जी कागजात का सहारा लेकर उसने होटल में कमरा लिया और युवती की बेसुधी का फायदा उठाते हुए उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

आरोपी रुस्तम युवती को जबरन शादी करने के लिए अंबेडकर नगर कोर्ट ले गया। वहां युवती ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। युवती की चीख-पुकार सुनकर एक अधिवक्ता को शक हुआ और उन्होंने पूछताछ शुरू की, तो आरोपी वहां से भाग निकला। इसके बाद युवती को बरामद कर वाराणसी लाया गया, जहां उसने परिजनों को रो-रोकर अपनी आपबीती सुनाई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी सलाखों के पीछेपरिजनों की तहरीर पर सिगरा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज किया। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मो. रुस्तम को श्रीराम कॉम्प्लेक्स के पास से गिरफ्तार कर लिया।

Rajeev Sharma Avatar

Rajeev Sharma

Chief Editor & CEO PhD, LLB
Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *