Kapurthala Jail Clash: कपूरथला जेल में हिंसा, दीबार तोड़ी, आगजनी की कोशिश,फायरिंग, 3 कैदी जख्मी

Kapurthala Jail Clash: कपूरथला जेल में हिंसा, दीबार तोड़ी, आगजनी की कोशिश,फायरिंग, 3 कैदी जख्मी

Kapurthala Jail Clash पंजाब की कपूरथला सेंट्रल जेल में कैदियों में आपसी में भिड़ंत के बाद हिंसा हुई है। यह घटना शनिवार रात की है। कैदियों को काबू में करने के लिए गोली चलाने और एक कैदी के घायल होने की खबर है। हालांकि जेल प्रशासन और स्थानीय पुलिस ने दावा किया है कि जेल तोड़ने जैसी कोई घटना नहीं हुई है। कैदियों में परस्पर संघर्ष पर काबू कर लिया गया।
इससे इतर मिली जानकारी के अनुसार कपूरथाला सेंट्रल जेल में कैदियों के दो समूह अचानक से उग्र हो गए। उन्होंने बैरकों में तोड़फोड़ करने के बाद आग लगाने की कोशिश की। जेल के अंदर हिंसक झड़प कैदियाें और विचाराधीन कैदियों के बीच हुई।  हिंसा पर उतारू कैदियों ने बैरक संख्या 4 की दीवारों को तोड़ दिया।

कपूरथला जेल के अंदर की जो तस्वीरें सामने आई हैं। उसमें काफी ज्यादा भयावह स्थिति दिखाई गई है। आरोप है कि जब जेल में कैदियों के बीच हिंसा हुई तो जेल अधिकारियों और वहां तैनात पुलिसकर्मियों में दहशत फैल गई। जब पुलिस ने हालात को काबू करने की कोशिश की, तो कैदियों ने कथित तौर पर उन पर भी हमला बोल दिया। इस सब के बीच एक कैदी को गोली मारने के आरोप घटनास्थल से कुछ वीडियो भी सामने आए हैं। ये आरोप कैदियों ने जेल प्रशासन पर लगाए हैं। कैदियों का दावा है कि प्रशासन ने उन पर गोलियां चलाई हैं।

 

शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कपूरथला की मॉडर्न जेल में हुई भयानक हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार पर निशाना साधा है। मजीठिया ने ट्वीट किया कि भगवंत मान के राज में पंजाब की जेलें अब सुधार गृह नहीं, बल्कि अपराधियों के लिए ‘जंग का मैदान’ बन गई हैं।

कपूरथला जेल के हालात का जिक्र करते हुए मजीठिया ने कहा कि शनिवार रात कैदियों ने बैरक नंबर 4 की दीवारें तोड़ दीं, भारी तोड़फोड़ की और आग लगाने की भी कोशिश की। उन्होंने दावा किया कि हालात इतने बेकाबू हो गए थे कि जेल अधिकारियों और पुलिस वालों में दहशत फैल गई और कैदियों ने पुलिस पर ही हमला कर दिया। वीडियो का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जेल में अब सरकार का नहीं, बल्कि गैंग का राज है।

मुख्यमंत्री से सवाल करते हुए मजीठिया ने पूछा कि क्या यही वह “रंगला पंजाब” है जिसका वादा किया गया था? उन्होंने आरोप लगाया कि जब जेलों में आग लगी है और गैंगस्टर सड़कों पर घूम रहे हैं, तो सरकार कैमरों के सामने सिर्फ़ बातचीत में बिज़ी है। उन्होंने कहा कि पंजाब में कोई एडमिनिस्ट्रेशन नहीं है, सिर्फ एक ‘PR सरकार’ चल रही है और राज्य अब अराजकता की ओर बढ़ गया है।

बिक्रम मजीठिया ने कानून-व्यवस्था की गंभीर विफलता का आरोप लगाते हुए कहा कि भगवंत मान को तुरंत मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने पंजाब के ‘कच्चे’ DGP से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उनके इस्तीफे की मांग भी की है।

देर रात, स्थिति  पर काबू करने के बाद कपूरथला पुलिस ने एक वीडियो जारी किया है। पुलिस ने दावा किया है। कपूरथला सेंट्रल जेल में बैरक नंबर चार के कैदियों में आपसी भिड़ंत हुई थी, जिसमें तीन कैदी घायल हुए हैं। कुछ कैदी जेल की छतों पर चढ़ गए थे उन्हें नीचे उतार लिया गया है। जेल के अन्य बैरकों में स्थिति सामान्य है। कैदियों की गिनती लगातार की जा रही है। हालांकि कोई भी कैदियों ने जेल भागने की कोशिश नहीं की है। जेल के भीतर और बाहर भारी सुरक्षा इंतजाम कर दिए गए हैं।

कपूरथला जेल प्रशासन ने कहा है कि घटना की जांच की जा रही है। इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। जेल प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जेल तोड़ने या जेल से भागने की कोशिश नहीं की गई। कुछ बंदियों ने जेल में मशालें जलाई थीं लेकिन यह घटना बैरक नंबर चार तक ही सीमित रही। फायरब्रिगेड ने तत्काल मौके पर पहुंच कर हालात पर काबू पाया। जेल के भीतर सख्ती कर दी गई है और हालात नियंत्रण में हैं।

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *