Himachal News: हिमाचल के मैकलोडगंज में हादसा, भागसू वॉटरफाल में नहाने उतारा पंजाब का एक पर्यटक बहा

Himachal News: हिमाचल के मैकलोडगंज में हादसा, भागसू वॉटरफाल में नहाने उतारा पंजाब का एक पर्यटक बहा

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में भागसू में नहाने उतारा पंजाब का एक पर्यटक तेज बहाव में बह गया। युवक का शव करीब 100 मीटर नीचे में पुलिस ने बरामद किया।

युवक दोस्तों के साथ जालंधर से मैक्लोडगंज आया था। वहीं इस संदर्भ में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। अमित कुमार निवासी जालंधर ने पुलिस थाना मैक्लोडगंज को बताया कि वह और उसके चार साथी भागसू नाथ वाटरफॉल के साथ झरने में नहा रहे थे। इस दौरान अचानक पानी का स्तर बढ़ गया।

इसके चलते उनका दोस्त पवन कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार पानी के बहाव में बह गया। इस बीच बाकी दोस्त वहां से निकलने में सफल रहे। लापता युवक की तलाश के लिए एसडीआरफ कांगड़ा और स्थानीय पुलिस टीम ने युवक की तलाश शुरू की। वाटरफॉल से करीब 100 मीटर नीचे युवक का शव पुलिस ने बरामद कर लिया।

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *