Chhattisgarh: शादी की रस्म के बीच दुल्हन ने किया यह काम, हुई मौत, सभी भौचक्के

Chhattisgarh: शादी की रस्म के बीच दुल्हन ने किया यह काम, हुई मौत, सभी भौचक्के

Chhattisgarh के कोरिया जिले में खुशियों का घर अचानक मातम में बदल गया। जिस घर में शादी की शहनाइयां बजने वाली थीं और हल्दी की रस्म की धूम थी, वहां एक युवती की दर्दनाक मौत ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। रस्म के दौरान अचानक पेट में असहनीय दर्द उठने के बाद युवती को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। लेकिन मौत के बाद डॉक्टरों ने जो खुलासा किया, उसने हर किसी को चौंका कर रख दिया है।

युवती के घर में शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं। घर के आंगन में मंडप सजाया गया था और हल्दी की रस्म निभाई जा रही थी। परिवार और रिश्तेदार उत्सव के माहौल में डूबे थे, तभी दुल्हन बनने वाली युवती के पेट में अचानक तेज दर्द उठा। देखते ही देखते उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी जान चली गई।

युवती की मौत के बाद अस्पताल में डॉक्टरों ने जब पोस्टमार्टम और मेडिकल जांच की, तो बेहद चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई। डॉक्टरों के अनुसार, युवती की मौत का कारण अत्यधिक रक्तस्राव था। डाक्टरों ने आशंका व्यक्त की है लड़की ने गर्भपात के लिए कुछ दवाइयों का सेवन किया था। डॉक्टरों का कहना है कि बिना डॉक्टरी सलाह के ली गई गर्भपात की इन दवाओं के कारण युवती को अंदरूनी ब्लीडिंग शुरू हो गई जो हल्दी रस्म के दौरान जानलेवा साबित हुई।

इस घटना के बाद पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवती ने यह कदम क्यों उठाया और क्या उसे किसी ने इन दवाओं के सेवन के लिए मजबूर किया था या यह उसकी निजी मजबूरी थी।

 

Rajeev Sharma Avatar

Rajeev Sharma

Chief Editor & CEO PhD, LLB
Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *