Urfi Javed Arrested: एक बार फिर से उर्फी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Urfi Javed Arrested: एक बार फिर से उर्फी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Urfi Javed Arrested: अंतरंगी कपड़ों और फैशन से फेमस उर्फी जावेद एक बार फिर मुसीबत में फंसती हुई नजर आई है जहां पर उर्फी जावेद को दो पुलिस ऑफिसर गिरफ्तार कर रही है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं उर्फी को जान से मारने की धमकी भी मिल चुकी है।

सोशल मीडिया वीडियो किया शेयर

आपको बताते चले, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। उर्फी जावेद एक कॉफी शॉप से बाहर निकलती हुई दिखाई दी। उस दौरान ही कुछ पुलिस वाले उर्फी जावेद को कस्टडी में लेने के लिए आए। वीडियो में दो महिला पुलिस ऑफिसर उर्फी जावेद (Urfi Javed)को उनके साथ पुलिस स्टेशन चलने को कहती हुईं नजर आईं।

जब उर्फी ने उनसे उन्हें कस्टडी में क्यों लिया जा रहा है, ये सवाल किया, तो महिला पुलिस ऑफिसर ने गुस्से में कहा, “इतने छोटे कपड़े पहनकर कौन घूमता है?” आपको बता दें कि उर्फी जावेद ने इस दौरान टूटे दिल वाला बैकलेस टॉप और जींस पहनी हुई थी।

पुलिस के काट रही चक्कर

आपको बताते चलें, यहां पर इस वायरल वीडियो के पीछे की असलियत का खुलासा फिलहाल नहीं हुआ है। इसे यहां पर कोई नया पब्लिसिटी स्टंट कहा जा रहा है तो वहीं पर खबरें यह है कि, उर्फी जावेद इससे पहले भी बांद्रा पुलिस स्टेशन का चक्कर काट चुकी हैं। पहले सामने आए वीडियो में बहन को भी शर्मसार कर चुकी है।

Rajeev Sharma Avatar

Rajeev Sharma

Chief Editor & CEO PhD, LLB
Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *