Tiger 3 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन भी टाइगर-3 ने की उम्मीद से ज्यादा कमाई

Tiger 3 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन भी टाइगर-3 ने की उम्मीद से ज्यादा कमाई

Tiger 3 Box Office Collection: सलमान खान की ‘टाइगर 3’ फिल्म दिवाली के खास मौके पर रिलीज हो गई है। एक तरफ सलमान खान ने ‘टाइगर 3’ के रूप में फैंस को शानदार तोहफा दिया है तो वहीं फैंस भी उन्हें रिटर्न गिफ्ट देने के लिए तैयार हैं। ‘टाइगर 3’ फिल्म के दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है।

दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

इस फिल्म ने ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में पहले दिन 44.50 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन दर्ज किया। दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दुनिया भर में सोमवार को उछाल पर है क्योंकि आज दिवाली के बाद छुट्टी है।

अब तक टाइगर 3 ने सभी भाषाओं  के लिए अपने दूसरे दिन भारत में लगभग 6.51 करोड़ की कमाई कर ली है और इस आंकड़े को देखकर माना जा रहा है कि दूसरे दिन सलमान-कैटरीना और इमरान की फिल्म 30 से 35 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है।

300 करोड़ के बजट में बनी है टाइगर 3

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टाइगर-3 सलमान खान की फिल्म टाइगर जिंदा है का तीसरा पार्ट है। इस फिल्म के डायरेक्टर मनीष शर्मा हैं। इस फिल्म का बजट 300 करोड़ से अधिक बताया जा रहा है। फिल्म में इमरान हाशमी नेगेटिव रोल में नजर आए हैं।

Rajeev Sharma Avatar

Rajeev Sharma

Chief Editor & CEO PhD, LLB
Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *