Garbo Song Out: PM नरेंद्र मोदी के लिखे गरबा गीत का म्यूजिक वीडियो रिलीज

Garbo Song Out: PM नरेंद्र मोदी के लिखे गरबा गीत का म्यूजिक वीडियो रिलीज

Garbo Song Out: जैसा कि, आने वाले दिन 15 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरूआत होने वाली है वहीं पर इस मौके पर गरबा गीतों की अलग ही धूम मची है।

इस बीच ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिखे एक गरबा गीत पर आधारित म्यूजिक वीडियो यूट्यूब पर रिलीज हुआ है , जिसे जैकी भगनानी के डायनामिक म्यूजिक लेबल जेजस्ट म्यूजिक रिलीज किया है। इस पर पीएम मोदी ने भी आभार जताया है।

गाने के लिरिक्स है कविता से प्रेरित

यहां पर एक्टर जैकी भगनानी ने गाने को लेकर कहा, यह गाना नवरात्रि के त्योहार के लिए एक अलग माहौल तैयार कर रहा है। यह गरबा ट्रैक इस उत्सव के रंग में रंगा है और पीएम नरेंद्र मोदी की एक कविता से प्रेरणा लेते हुए इस गाने को तैयार किया है।

पीएम मोदी को लेकर कही बात

यहां पर गाने को लेकर एक्टर जैकी भगनानी ने आगे कहा, ‘माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इस उल्लेखनीय संगीत परियोजना का हिस्सा बनना मेरे और जेजस्ट म्यूजिक के लिए बेहद गर्व और खुशी का पल है। ‘गरबो’ गाने में हमारी सांस्कृतिक और नवरात्रि की भावनाओं को देखा जा सकता है।

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *